वायुमंडल की संरचना: One-liners | Structure of Atmosphere Notes in Hindi

भाग 1: वायुमंडल का संगठन (गैसें और बनावट)

  1. वायुमंडल में सबसे ज्यादा मात्रा में कौन सी गैस पाई जाती है? — नाइट्रोजन (करीब 78%)
  2. नाइट्रोजन गैस का पौधों के लिए क्या महत्व है? — यह प्रोटीन बनाने और वृद्धि में मदद करती है
  3. वायुमंडल में दूसरी सबसे प्रमुख गैस कौन सी है? — ऑक्सीजन (करीब 21%)
  4. ऑक्सीजन को ‘जीवनदायिनी गैस’ क्यों कहते हैं? — क्योंकि यह सभी जीवों के सांस लेने के लिए ज़रूरी है
  5. वायुमंडल में ‘आर्गन’ गैस का प्रतिशत कितना है? — 0.93%
  6. कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) गैस वायुमंडल में कितनी मात्रा में है? — 0.03%
  7. CO2 गैस का मुख्य काम क्या है? — यह पौधों के भोजन बनाने और पृथ्वी को गर्म रखने में मदद करती है
  8. भारी गैसें वायुमंडल में कहाँ पाई जाती हैं? — निचली परतों में (जमीन के पास)
  9. हल्की गैसें (जैसे हीलियम और हाइड्रोजन) कहाँ मिलती हैं? — वायुमंडल के सबसे ऊपरी हिस्से में
  10. आकाश का रंग नीला किस वजह से दिखाई देता है? — धूल के कणों और गैसों द्वारा प्रकाश के बिखराव के कारण
  11. वायुमंडल में जलवाष्प (Water Vapor) की मात्रा कितनी होती है? — 0 से 4 प्रतिशत के बीच
  12. बादलों का बनना और बारिश होना किस पर निर्भर करता है? — जलवाष्प पर
  13. ओजोन गैस वायुमंडल में क्या काम करती है? — सूरज की खतरनाक पराबैंगनी किरणों (UV Rays) को रोकती है
  14. ओजोन परत की मोटाई किस इकाई में मापी जाती है? — डॉबसन (Dobson)

भाग 2: वायुमंडल की परतें (Layers of Atmosphere)

A. क्षोभमंडल (Troposphere) – सबसे निचली परत

  1. वायुमंडल की सबसे निचली और पहली परत का नाम क्या है? — क्षोभमंडल (Troposphere)
  2. मौसम की सारी घटनाएं (बादल, बिजली, बारिश, आंधी) किस परत में होती हैं? — क्षोभमंडल में
  3. क्षोभमंडल की ऊंचाई ध्रुवों पर कितनी होती है? — लगभग 8 किलोमीटर
  4. विषुवत रेखा (भूमध्य रेखा) पर क्षोभमंडल की ऊंचाई कितनी है? — लगभग 18 किलोमीटर
  5. क्षोभमंडल में ऊपर जाने पर तापमान पर क्या असर पड़ता है? — तापमान घटने लगता है
  6. कितनी ऊंचाई पर जाने पर 1°C तापमान कम हो जाता है? — 165 मीटर की ऊंचाई पर
  7. 1 किलोमीटर ऊपर जाने पर तापमान में कितनी गिरावट आती है? — 6.5°C (इसे सामान्य ह्रास दर कहते हैं)
  8. वायुमंडल का सबसे ज्यादा घनत्व (Density) किस परत में होता है? — क्षोभमंडल में
  9. क्षोभमंडल और समतापमंडल को अलग करने वाली पतली सीमा? — क्षोभ सीमा (Tropopause)

B. समतापमंडल (Stratosphere) – विमानों के लिए आदर्श

  1. क्षोभमंडल के ठीक ऊपर वाली दूसरी परत कौन सी है? — समतापमंडल (Stratosphere)
  2. समतापमंडल की ऊंचाई कहाँ तक फैली है? — जमीन से 50 किलोमीटर तक
  3. हवाई जहाजों के उड़ने के लिए सबसे बढ़िया परत कौन सी है? — समतापमंडल (क्योंकि यहाँ बादल और हलचल नहीं होती)
  4. ओजोन परत (Ozone Layer) किस मंडल में पाई जाती है? — समतापमंडल में
  5. ओजोन परत सूरज की किन किरणों से हमारी रक्षा करती है? — पराबैंगनी (Ultra Violet) किरणों से
  6. ओजोन परत को नुकसान पहुँचाने वाली मुख्य गैस कौन सी है? — CFC (क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन)
  7. समतापमंडल में तापमान की क्या स्थिति रहती है? — निचले हिस्से में तापमान स्थिर रहता है, फिर बढ़ने लगता है

C. मध्यमंडल (Mesosphere) – सबसे ठंडी परत

  1. वायुमंडल की तीसरी परत का नाम क्या है? — मध्यमंडल (Mesosphere)
  2. मध्यमंडल का विस्तार कितनी ऊंचाई तक है? — 50 से 80 किलोमीटर तक
  3. अंतरिक्ष से गिरने वाले उल्कापिंड किस परत में आकर जल जाते हैं? — मध्यमंडल में
  4. वायुमंडल की सबसे ठंडी परत कौन सी मानी जाती है? — मध्यमंडल (तापमान -100°C तक गिर जाता है)

D. आयनमंडल (Ionosphere) – रेडियो और संचार

  1. मध्यमंडल के ऊपर वाली चौथी परत का नाम? — आयनमंडल (Ionosphere)
  2. आयनमंडल की ऊंचाई कितनी है? — 80 से 640 किलोमीटर तक
  3. रेडियो, टेलीविजन और मोबाइल के सिग्नल किस परत से टकराकर वापस आते हैं? — आयनमंडल से
  4. अंतरिक्ष में भेजे गए संचार उपग्रह (Satellites) किस परत में छोड़े जाते हैं? — आयनमंडल (या बाह्यमंडल) में
  5. उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर चमकने वाली रोशनी (Auroas) कहाँ दिखती है? — आयनमंडल में

E. बाह्यमंडल (Exosphere) – सबसे बाहरी हिस्सा

  1. वायुमंडल की सबसे ऊपरी और पांचवीं परत कौन सी है? — बाह्यमंडल (Exosphere)
  2. बाह्यमंडल की ऊपरी सीमा कहाँ तक है? — इसकी कोई निश्चित सीमा नहीं है, यह अंतरिक्ष में मिल जाता है
  3. इस परत में कौन सी गैसें सबसे ज्यादा पाई जाती हैं? — हाइड्रोजन और हीलियम
  4. बाह्यमंडल में हवा कैसी होती है? — बहुत ही पतली और विरल

भाग 3: वायुमंडल से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  1. वायुमंडल का दाब (Air Pressure) किस यंत्र से मापा जाता है? — बैरोमीटर (Barometer)
  2. बैरोमीटर का पाठ्यांक अचानक गिरना किसका संकेत है? — तूफान आने का
  3. बैरोमीटर का पाठ्यांक धीरे-धीरे ऊपर चढ़ना क्या बताता है? — साफ मौसम का संकेत
  4. वायुमंडल की नमी (आर्द्रता) नापने के लिए क्या इस्तेमाल होता है? — हाइग्रोमीटर (Hygrometer)
  5. पृथ्वी के ताप को बनाए रखने के लिए कौन सी गैसें जिम्मेदार हैं? — CO2 और जलवाष्प
  6. ‘ग्रीन हाउस प्रभाव’ (Greenhouse Effect) के लिए मुख्य गैस कौन सी है? — कार्बन डाइऑक्साइड
  7. ग्रीन हाउस प्रभाव से पृथ्वी पर क्या असर पड़ता है? — तापमान बढ़ता है (Global Warming)
  8. बादलों का तैरना किस वजह से संभव है? — वायुमंडल के कम घनत्व और हवा के उछाल के कारण
  9. जैसे-जैसे हम ऊंचे पहाड़ों पर जाते हैं, वायुदाब पर क्या असर पड़ता है? — वायुदाब कम होता जाता है
  10. पहाड़ों पर खाना देर से क्यों पकता है? — वायुदाब कम होने से पानी का क्वथनांक (Boiling Point) घट जाता है
  11. वायुमंडल में गैसों का मिश्रण कैसा होता है? — यह एक यांत्रिक मिश्रण है, रासायनिक यौगिक नहीं
  12. हवा हमेशा किस दिशा में चलती है? — उच्च वायुदाब से निम्न वायुदाब की ओर
  13. ‘ओजोन दिवस’ कब मनाया जाता है? — 16 सितंबर को
  14. वायुमंडल की कुल कितनी परतें मानी गई हैं? — पांच परतें
  15. पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण की वजह से क्या टिका हुआ है? — हमारा वायुमंडल
  16. अगर वायुमंडल न हो तो आकाश कैसा दिखाई देगा? — बिल्कुल काला
Vikas Singh

लेखक: विकास सिंह

विकास सिंह 15+ वर्षों के शिक्षण अनुभव वाले General Studies (GS) शिक्षक हैं। उन्होंने GS Faculty के रूप में कार्य किया है तथा दो बार UPSC Mains परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं। वे भारतीय राजव्यवस्था, इतिहास, भूगोल और सामान्य विज्ञान के विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वे वाराणसी में अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और अपने YouTube चैनल Study2Study के माध्यम से शिक्षा जगत में योगदान दे रहे हैं।