वर्धन वंश और सम्राट हर्षवर्धन: महत्वपूर्ण One-liners | Vardhana Dynasty Notes in Hindi

1. वर्धन वंश की स्थापना और पृष्ठभूमि

  1. वर्धन वंश (पुष्यभूति वंश) का संस्थापक कौन था? — पुष्यभूति
  2. पुष्यभूति वंश की राजधानी कहाँ स्थित थी? — थानेश्वर (हरियाणा का अंबाला जिला)
  3. इस वंश को शक्ति और प्रतिष्ठा किसने दिलाई? — प्रभाकर वर्धन ने
  4. प्रभाकर वर्धन के कितने पुत्र थे? — दो (राज्यवर्धन और हर्षवर्धन)
  5. हर्षवर्धन की बहन का नाम क्या था? — राज्यश्री
  6. राज्यश्री का विवाह किसके साथ हुआ था? — कन्नौज के राजा गृहवर्मन (मौखरि वंश) से

2. सम्राट हर्षवर्धन (606 ई. – 647 ई.)

  1. हर्षवर्धन मगध की राजगद्दी पर कब बैठा? — 606 ईस्वी में (16 वर्ष की आयु में)
  2. हर्ष के राज्याभिषेक के समय को किस संवत के नाम से जाना जाता है? — हर्ष संवत
  3. हर्षवर्धन ने अपनी राजधानी थानेश्वर से बदलकर कहाँ बनाई? — कन्नौज
  4. हर्ष को और किस नाम से जाना जाता था? — शिलादित्य
  5. हर्ष ने कौन सी उपाधि धारण की थी? — परमभट्टारक मगधेश्वर
  6. हर्षवर्धन को किसने युद्ध में पराजित किया था? — दक्षिण भारत के चालुक्य राजा पुलकेशिन द्वितीय ने
  7. हर्ष और पुलकेशिन द्वितीय के बीच युद्ध किस नदी के तट पर हुआ था? — नर्मदा नदी के तट पर
  8. पुलकेशिन द्वितीय की विजय का उल्लेख किस अभिलेख में मिलता है? — ऐहोल अभिलेख (Ahole Inscription)

3. ह्वेनसांग (Hiuen Tsang) और साहित्य

  1. चीनी यात्री ह्वेनसांग किसके शासनकाल में भारत आया था? — हर्षवर्धन के समय
  2. ह्वेनसांग को और किन नामों से जाना जाता है? — ‘यात्रियों का राजकुमार’ और ‘नीति का पंडित’
  3. ह्वेनसांग द्वारा लिखित प्रसिद्ध यात्रा वृत्तांत कौन सा है? — सी-यू-की (Si-Yu-Ki)
  4. ह्वेनसांग भारत में किस विश्वविद्यालय में पढ़ने आया था? — नालंदा विश्वविद्यालय
  5. हर्षवर्धन के दरबारी कवि कौन थे? — बाणभट्ट
  6. ‘हर्षचरित’ और ‘कादंबरी’ के लेखक कौन हैं? — बाणभट्ट
  7. हर्षवर्धन स्वयं एक विद्वान था, उसने किन तीन नाटकों की रचना की? — प्रियदर्शिका, रत्नावली और नागानंद

4. धर्म और प्रशासन

  1. हर्ष शुरुआत में किसका उपासक था? — शिव और सूर्य का
  2. ह्वेनसांग से मिलने के बाद हर्ष ने किस धर्म को अपनाया? — बौद्ध धर्म (महायान शाखा)
  3. हर्ष प्रत्येक 5 वर्ष में एक बड़े दान समारोह का आयोजन कहाँ करता था? — प्रयाग (इलाहाबाद) में
  4. प्रयाग के इस समारोह को क्या कहा जाता था? — महामोक्ष परिषद
  5. कुंभ मेले की शुरुआत करने का श्रेय किस राजा को दिया जाता है? — हर्षवर्धन को
  6. हर्ष के समय सूती वस्त्रों के निर्माण का मुख्य केंद्र कौन सा था? — मथुरा
  7. हर्षवर्धन के शासनकाल में कर (Tax) की दर क्या थी? — पैदावार का 1/6 भाग
  8. हर्षवर्धन की मृत्यु कब हुई थी? — 647 ईस्वी में
  9. ‘प्राचीन भारत का अंतिम हिंदू सम्राट’ किसे कहा जाता है? — हर्षवर्धन को
Vikas Singh

लेखक: विकास सिंह

विकास सिंह 15+ वर्षों के शिक्षण अनुभव वाले General Studies (GS) शिक्षक हैं। उन्होंने GS Faculty के रूप में कार्य किया है तथा दो बार UPSC Mains परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं। वे भारतीय राजव्यवस्था, इतिहास, भूगोल और सामान्य विज्ञान के विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वे वाराणसी में अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और अपने YouTube चैनल Study2Study के माध्यम से शिक्षा जगत में योगदान दे रहे हैं।