तुगलक वंश (1320-1414 ई.): 50 महत्वपूर्ण One-liners | Tughlaq Dynasty Full Notes

1. गयासुद्दीन तुगलक (1320-1325 ई.)

  1. तुगलक वंश की स्थापना किसने की थी? — गयासुद्दीन तुगलक (गाजी मलिक)
  2. गयासुद्दीन तुगलक किस वर्ष दिल्ली की गद्दी पर बैठा? — 8 सितंबर 1320 ईस्वी
  3. सिंचाई के लिए नहरें बनवाने वाला दिल्ली का पहला सुल्तान कौन था? — गयासुद्दीन तुगलक
  4. दिल्ली के पास ‘तुगलकाबाद’ नामक नए नगर की स्थापना किसने की? — गयासुद्दीन तुगलक ने
  5. गयासुद्दीन तुगलक और किस सूफी संत के बीच मतभेद थे? — निजामुद्दीन औलिया
  6. “हनुज दिल्ली दूर अस्त” (दिल्ली अभी दूर है) किसने कहा था? — निजामुद्दीन औलिया ने (गयासुद्दीन के लिए)
  7. गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु कैसे हुई? — लकड़ी के महल के गिरने से (अहमद अयाज द्वारा निर्मित)
  8. गाजी मलिक ने कुल कितनी बार मंगोल आक्रमणों को विफल किया था? — 29 बार

2. मोहम्मद बिन तुगलक – MBT (1325-1351 ई.)

  1. मोहम्मद बिन तुगलक का वास्तविक नाम क्या था? — जूना खान
  2. मध्यकालीन सभी सुल्तानों में सबसे शिक्षित और विद्वान सुल्तान कौन था? — मोहम्मद बिन तुगलक
  3. किस सुल्तान को ‘स्वप्नशील’, ‘रक्त पिपासु’ और ‘परोपकारी’ कहा गया? — मोहम्मद बिन तुगलक
  4. MBT ने अपनी राजधानी दिल्ली से कहाँ स्थानांतरित की थी? — देवगिरी (दौलताबाद)
  5. भारत में सबसे पहले सांकेतिक मुद्रा (Token Currency) किसने चलाई? — मोहम्मद बिन तुगलक (1329-30 ई.)
  6. कृषि के विकास के लिए किस नए विभाग की स्थापना की गई? — दीवान-ए-अमीर कोही
  7. प्रसिद्ध मोरक्को यात्री इब्न बतूता किसके काल में भारत आया? — मोहम्मद बिन तुगलक (1333 ई.)
  8. इब्न बतूता की प्रसिद्ध पुस्तक का नाम क्या है? — रेहला (Rihla)
  9. इब्न बतूता को दिल्ली का ‘काजी’ किसने नियुक्त किया था? — मोहम्मद बिन तुगलक ने
  10. ‘खुरासान’ और ‘कराचिल’ अभियान किस सुल्तान की विफल योजनाएं थीं? — मोहम्मद बिन तुगलक
  11. MBT के समय दक्षिण भारत में किन दो राज्यों की स्थापना हुई? — विजयनगर (1336) और बहमनी (1347)
  12. मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु कहाँ हुई थी? — थट्टा के पास (सिंध अभियान के दौरान, 1351 ई.)
  13. “सुल्तान को उसकी प्रजा से और प्रजा को सुल्तान से मुक्ति मिल गई” – यह किसने कहा? — बदायूँनी ने

3. फिरोज शाह तुगलक – FST (1351-1388 ई.)

  1. मोहम्मद बिन तुगलक का उत्तराधिकारी कौन बना? — फिरोज शाह तुगलक (उसका चचेरा भाई)
  2. ब्राह्मणों पर भी ‘जजिया कर’ लगाने वाला पहला मुसलमान शासक? — फिरोज शाह तुगलक
  3. फिरोज शाह तुगलक ने कितने नए नगरों की स्थापना की? — लगभग 300 (हिसार, फिरोजाबाद, जौनपुर, फतेहाबाद)
  4. जौनपुर नगर की स्थापना फिरोज ने किसकी याद में की थी? — अपने भाई जूना खान (MBT) की याद में
  5. दासों की देखभाल के लिए किस विभाग की स्थापना की गई? — दीवान-ए-बंदगान
  6. दान-पुण्य के लिए फिरोज ने कौन सा विभाग बनाया था? — दीवान-ए-खैरात
  7. फिरोज शाह तुगलक ने कौन सा निशुल्क अस्पताल बनवाया था? — दार-उल-शफा
  8. अशोक के दो स्तंभों (टोपरा और मेरठ) को दिल्ली कौन लाया था? — फिरोज शाह तुगलक
  9. ‘तारीख-ए-फिरोजशाही’ और ‘फतवा-ए-जहांदारी’ के लेखक कौन हैं? — जियाउद्दीन बरनी
  10. फिरोज शाह तुगलक की आत्मकथा का नाम क्या है? — फतूहात-ए-फिरोजशाही
  11. सरकारी पदों को ‘वंशानुगत’ बनाने वाला सुल्तान कौन था? — फिरोज शाह तुगलक
  12. जगन्नाथ मंदिर (पुरी) को किस सुल्तान ने नष्ट किया था? — फिरोज शाह तुगलक (जाजनगर अभियान के दौरान)
  13. ज्वालामुखी मंदिर की लाइब्रेरी से संस्कृत ग्रंथों का फारसी अनुवाद किस नाम से कराया गया? — दलायल-ए-फिरोजशाही

4. तुगलक वंश का अंत और तैमूर का आक्रमण

  1. तुगलक वंश का अंतिम शासक कौन था? — नासिरुद्दीन महमूद तुगलक
  2. भारत पर तैमूर लंग का आक्रमण कब हुआ? — 1398 ईस्वी में
  3. तैमूर के आक्रमण के समय दिल्ली का सुल्तान कौन था? — नासिरुद्दीन महमूद
  4. तैमूर लंग ने भारत से वापस जाते समय अपना प्रतिनिधि किसे नियुक्त किया? — खिज्र खान को
  5. तुगलक वंश के पतन के बाद दिल्ली पर किस वंश का शासन हुआ? — सैयद वंश
  6. सल्तनत काल में सबसे लंबा शासन किस वंश का रहा? — तुगलक वंश (94 वर्ष)
Vikas Singh

लेखक: विकास सिंह

विकास सिंह 15+ वर्षों के शिक्षण अनुभव वाले General Studies (GS) शिक्षक हैं। उन्होंने GS Faculty के रूप में कार्य किया है तथा दो बार UPSC Mains परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं। वे भारतीय राजव्यवस्था, इतिहास, भूगोल और सामान्य विज्ञान के विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वे वाराणसी में अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और अपने YouTube चैनल Study2Study के माध्यम से शिक्षा जगत में योगदान दे रहे हैं।