दक्षिण भारत के राजवंश (पल्लव और चालुक्य वंश): महत्वपूर्ण One-liners | South Indian Dynasties Notes

1. पल्लव राजवंश (Pallava Dynasty) – (1-25)

  1. पल्लव वंश का संस्थापक कौन था? — सिंहविष्णु (575-600 ई.)
  2. पल्लव शासकों की राजधानी कहाँ थी? — काँचीपुरम् (तमिलनाडु)
  3. सिंहविष्णु किस धर्म का अनुयायी था? — वैष्णव धर्म
  4. ‘किरातार्जुनीयम्’ के लेखक भारवि किसके दरबार में रहते थे? — सिंहविष्णु के
  5. मतविलास प्रहसन की रचना किसने की थी? — पल्लव राजा महेंद्रवर्मन प्रथम ने
  6. महाबलिपुरम के ‘एकाश्म मंदिर’ (रथ मंदिर) का निर्माण किसने करवाया था? — नरसिंहवर्मन प्रथम ने
  7. रथ मंदिरों की कुल संख्या कितनी है? — सात (इन्हें ‘सप्त पैगोडा’ भी कहा जाता है)
  8. ‘वातापीकोण्ड’ की उपाधि किसने धारण की थी? — नरसिंहवर्मन प्रथम ने (पुलकेशिन II को हराकर)
  9. प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग किसके समय काँची आया था? — नरसिंहवर्मन प्रथम के समय
  10. काँची के ‘कैलाशनाथ मंदिर’ (राजसिद्धेश्वर मंदिर) का निर्माण किसने करवाया? — नरसिंहवर्मन द्वितीय ने
  11. प्रसिद्ध लेखक दण्डी (दशकुमारचरित के लेखक) किसके दरबार में थे? — नरसिंहवर्मन द्वितीय
  12. ‘राजसिंह’ और ‘आगमप्रिय’ जैसी उपाधियाँ किसने धारण की थीं? — नरसिंहवर्मन द्वितीय ने
  13. वैकुंठ पेरुमल मंदिर का निर्माण किसने करवाया था? — नंदिवर्मन द्वितीय ने
  14. पल्लव वंश का अंतिम महत्वपूर्ण शासक कौन था? — अपराजित वर्मन

2. चालुक्य राजवंश (वातापी/कल्याणी) – (26-50)

  1. वातापी के चालुक्य वंश की स्थापना किसने की थी? — जयसिंह ने
  2. चालुक्य वंश (वातापी) का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है? — पुलकेशिन प्रथम को
  3. चालुक्यों की राजधानी कहाँ स्थित थी? — वातापी (आधुनिक बादामी, कर्नाटक)
  4. चालुक्य वंश का सबसे महान शासक कौन था? — पुलकेशिन द्वितीय
  5. ‘ऐहोल अभिलेख’ का संबंध किस राजा से है? — पुलकेशिन द्वितीय
  6. ऐहोल अभिलेख की रचना किसने की थी? — रविकीर्ति ने
  7. पुलकेशिन द्वितीय ने उत्तर भारत के किस राजा को नर्मदा तट पर हराया था? — हर्षवर्धन को
  8. ‘दक्षिणापथेश्वर’ की उपाधि किसने धारण की थी? — पुलकेशिन द्वितीय ने
  9. किस पल्लव राजा ने पुलकेशिन द्वितीय को युद्ध में हराकर उसकी पीठ पर ‘विजयाक्षर’ खुदवाए थे? — नरसिंहवर्मन प्रथम ने
  10. कल्याणी के चालुक्य वंश की स्थापना किसने की थी? — तैलप द्वितीय ने
  11. ‘विक्रमांकदेवचरित’ के लेखक विल्हण किसके दरबार में रहते थे? — विक्रमादित्य VI
  12. प्रसिद्ध कानूनी ग्रंथ ‘मिताक्षरा’ के लेखक विज्ञानेश्वर किसके संरक्षण में थे? — विक्रमादित्य VI
  13. बादामी के दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था? — पुलकेशिन प्रथम ने
  14. वातापी का अंतिम चालुक्य राजा कौन था? — कीर्तिवर्मन द्वितीय
  15. चालुक्य वंश के दौरान मंदिरों के शहर के रूप में किसे जाना जाता था? — ऐहोल (Aihole)
  16. चालुक्य प्रशासन में ग्राम का अधिकारी क्या कहलाता था? — गामुण्ड
Vikas Singh

लेखक: विकास सिंह

विकास सिंह 15+ वर्षों के शिक्षण अनुभव वाले General Studies (GS) शिक्षक हैं। उन्होंने GS Faculty के रूप में कार्य किया है तथा दो बार UPSC Mains परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं। वे भारतीय राजव्यवस्था, इतिहास, भूगोल और सामान्य विज्ञान के विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वे वाराणसी में अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और अपने YouTube चैनल Study2Study के माध्यम से शिक्षा जगत में योगदान दे रहे हैं।