मुगलकालीन वास्तुकला और साहित्य: महत्वपूर्ण One-liners | Mughal Art & Literature Notes

1. बाबर और हुमायूँ काल

  1. मुगल वास्तुकला मुख्य रूप से किन दो शैलियों का मिश्रण है? — फारसी (Persian) और भारतीय (Indian)
  2. बाबर ने पानीपत में किस मस्जिद का निर्माण करवाया था? — काबुली बाग मस्जिद
  3. हुमायूँ ने दिल्ली में किस नगर की स्थापना की थी? — दीनपनाह (1533 ई.)
  4. हुमायूँ का मकबरा कहाँ स्थित है? — दिल्ली में
  5. हुमायूँ का मकबरा किसने बनवाया था? — उसकी विधवा पत्नी हाजी बेगम ने
  6. ‘ताजमहल का पूर्वगामी’ (Precursor to the Taj Mahal) किसे कहा जाता है? — हुमायूँ के मकबरे को
  7. चारबाग पद्धति का प्रयोग पहली बार किस मकबरे में हुआ? — हुमायूँ के मकबरे में

2. अकबर और जहाँगीर काल

  1. फतेहपुर सीकरी नगर की स्थापना किसने की थी? — अकबर ने
  2. बुलंद दरवाजा (World’s Highest Gateway) का निर्माण अकबर ने किस विजय की स्मृति में कराया? — गुजरात विजय
  3. ‘इबादतखाना’ और ‘पंचमहल’ कहाँ स्थित हैं? — फतेहपुर सीकरी में
  4. आगरा का लाल किला (Red Fort of Agra) किसने बनवाया था? — अकबर ने
  5. इलाहाबाद और लाहौर के किले का निर्माण किसने करवाया? — अकबर ने
  6. जहाँगीर ने आगरा के पास किसका मकबरा बनवाया? — अकबर का मकबरा (सिकंदरा में)
  7. इतमादुद्दौला का मकबरा किसने बनवाया था? — नूरजहाँ ने
  8. मुगल काल की पहली इमारत जो पूर्णतः सफेद संगमरमर से बनी थी? — इतमादुद्दौला का मकबरा
  9. पित्रा-दुरा (Pietra Dura) तकनीक का प्रथम प्रयोग कहाँ मिलता है? — इतमादुद्दौला के मकबरे में
  10. जहाँगीर का मकबरा कहाँ स्थित है? — शाहदरा (लाहौर)

3. शाहजहाँ और औरंगजेब काल

  1. किस मुगल सम्राट के काल को ‘स्थापत्य का स्वर्ण युग’ कहा जाता है? — शाहजहाँ के काल को
  2. दिल्ली का प्रसिद्ध लाल किला किसने बनवाया? — शाहजहाँ ने
  3. ताजमहल का मुख्य स्थापत्यकार (Designer) कौन था? — उस्ताद अहमद लाहौरी
  4. ताजमहल के निर्माण में प्रयुक्त संगमरमर कहाँ से लाया गया था? — मकराना (राजस्थान)
  5. दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था? — शाहजहाँ ने
  6. औरंगजेब ने अपनी पत्नी की याद में औरंगाबाद में क्या बनवाया? — बीबी का मकबरा (इसे ‘द्वितीय ताजमहल’ भी कहते हैं)
  7. दिल्ली के लाल किले के अंदर ‘मोती मस्जिद’ किसने बनवाई थी? — औरंगजेब ने

मुगलकालीन साहित्य (Literature): महत्वपूर्ण One-liners

4. प्रमुख पुस्तकें और लेखक

  1. ‘बाबरनामा’ (तुजुक-ए-बाबरी) किस भाषा में लिखी गई थी? — तुर्की भाषा में
  2. ‘हुमायूँनामा’ की रचना किसने की थी? — गुलबदन बेगम (हुमायूँ की बहन)
  3. ‘अकबरनामा’ और ‘आइन-ए-अकबरी’ के लेखक कौन हैं? — अबुल फजल
  4. ‘मुन्तखब-उत-तवारीख’ के लेखक कौन हैं? — अब्दुल कादिर बदायूँनी
  5. ‘तुजुक-ए-जहांगीरी’ की रचना किसने की? — जहाँगीर ने (स्वयं की आत्मकथा)
  6. ‘पादशाहनामा’ के लेखक कौन हैं? — अब्दुल हमीद लाहौरी

5. अनुवाद कार्य (Translations)

  1. महाभारत का फारसी अनुवाद किस नाम से किया गया? — रज्मनामा (युद्धों की पुस्तक)
  2. रामायण का फारसी में अनुवाद किसने किया था? — अब्दुल कादिर बदायूँनी ने
  3. भगवद गीता और उपनिषदों का फारसी अनुवाद किसने किया? — दारा शिकोह ने
  4. दारा शिकोह ने उपनिषदों का अनुवाद किस नाम से किया था? — सिर्र-ए-अकबर (महान रहस्य)
  5. लीलावती (गणित का ग्रंथ) का फारसी अनुवाद किसने किया? — फैजी ने
Vikas Singh

लेखक: विकास सिंह

विकास सिंह 15+ वर्षों के शिक्षण अनुभव वाले General Studies (GS) शिक्षक हैं। उन्होंने GS Faculty के रूप में कार्य किया है तथा दो बार UPSC Mains परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं। वे भारतीय राजव्यवस्था, इतिहास, भूगोल और सामान्य विज्ञान के विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वे वाराणसी में अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और अपने YouTube चैनल Study2Study के माध्यम से शिक्षा जगत में योगदान दे रहे हैं।