मौर्य साम्राज्य (चन्द्रगुप्त और अशोक): 100 महत्वपूर्ण One-liners | Mauryan Empire Notes in Hindi

1. चन्द्रगुप्त मौर्य और स्थापना

  1. मौर्य वंश का संस्थापक कौन था? — चन्द्रगुप्त मौर्य
  2. चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म कब हुआ था? — 345 ई.पू.
  3. चन्द्रगुप्त मौर्य ने किसकी सहायता से नंद वंश के धनानंद को हराया था? — चाणक्य (कौटिल्य)
  4. चाणक्य का अन्य नाम क्या था? — विष्णुगुप्त
  5. चन्द्रगुप्त मौर्य मगध की राजगद्दी पर कब बैठा? — 322 ई.पू.
  6. यूनानी लेखकों ने चन्द्रगुप्त मौर्य को क्या नाम दिया था? — सैंड्रोकोटस (Sandrokottos)
  7. चन्द्रगुप्त मौर्य किस धर्म का अनुयायी था? — जैन धर्म
  8. चाणक्य द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक कौन सी है? — अर्थशास्त्र (राजनीति पर आधारित)
  9. चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्युकस निकेटर को कब हराया था? — 305 ई.पू.
  10. सेल्युकस निकेटर की पुत्री का नाम क्या था जिससे चन्द्रगुप्त ने विवाह किया? — हेलेना (या कार्नेलिया)
  11. सेल्युकस निकेटर का राजदूत कौन था जो चन्द्रगुप्त के दरबार में आया था? — मेगास्थनीज
  12. मेगास्थनीज द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक का नाम? — इंडिका (Indica)
  13. मेगास्थनीज के अनुसार पाटलिपुत्र कितने नगर परिषदों द्वारा प्रशासित था? — 6 परिषदों द्वारा
  14. चन्द्रगुप्त मौर्य ने जैन धर्म की दीक्षा किससे ली थी? — भद्रबाहु से
  15. सुदर्शन झील (गुजरात) का निर्माण किसने करवाया था? — पुष्यगुप्त (चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रांतीय गवर्नर)
  16. चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु कहाँ हुई थी? — श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) में
  17. चन्द्रगुप्त ने शरीर त्यागने के लिए किस जैन विधि का पालन किया? — संलेखना (उपवास द्वारा)

2. बिन्दुसार

  1. चन्द्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी कौन था? — बिन्दुसार (298 ई.पू.)
  2. बिन्दुसार को और किस नाम से जाना जाता था? — अमित्रघात (शत्रु का विनाश करने वाला)
  3. बिन्दुसार किस संप्रदाय का अनुयायी था? — आजीवक संप्रदाय
  4. बिन्दुसार के शासनकाल में तक्षशिला में हुए विद्रोह को दबाने के लिए किसे भेजा गया था? — अशोक और सुसीम को
  5. सीरिया के राजा एंटियोकस ने बिन्दुसार के दरबार में किसे भेजा था? — डायमेकस (मेगास्थनीज का उत्तराधिकारी)

3. सम्राट अशोक महान

  1. बिन्दुसार का उत्तराधिकारी कौन हुआ? — अशोक (269 ई.पू.)
  2. राजगद्दी पर बैठने के समय अशोक कहाँ का राज्यपाल था? — अवंती (उज्जैन)
  3. अशोक का नाम ‘अशोक’ किन अभिलेखों में मिलता है? — मास्की और गुर्जरा अभिलेख
  4. अशोक ने कलिंग पर आक्रमण कब किया था? — राज्याभिषेक के 8वें वर्ष (261 ई.पू.)
  5. कलिंग की राजधानी क्या थी जिस पर अशोक ने अधिकार किया? — तोसली
  6. किस युद्ध के बाद अशोक ने ‘भेरीघोष’ त्यागकर ‘धम्मघोष’ अपनाया? — कलिंग युद्ध
  7. अशोक को बौद्ध धर्म की दीक्षा किसने दी थी? — उपगुप्त ने
  8. अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अपने पुत्र और पुत्री को कहाँ भेजा? — महेंद्र और संघमित्रा को श्रीलंका भेजा
  9. भारत में शिलालेखों का प्रचलन सबसे पहले किसने शुरू किया? — अशोक ने
  10. अशोक के शिलालेखों में किन लिपियों का प्रयोग हुआ है? — ब्राह्मी, खरोष्ठी, ग्रीक और अरमाइक
  11. अशोक के शिलालेखों को सबसे पहले किसने पढ़ा था? — जेम्स प्रिंसेप ने (1837 में)
  12. अशोक के शिलालेखों की खोज किसने की थी? — पाड्रेटी फैंथेलेर ने (1750 में)
  13. सांची के स्तूप (MP) का निर्माण किसने करवाया था? — सम्राट अशोक ने
  14. श्रीनगर (कश्मीर) की स्थापना किसने की थी? — अशोक ने

4. प्रशासन और अंत

  1. मौर्य प्रशासन में गुप्तचरों को क्या कहा जाता था? — गूढ़ पुरुष
  2. मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था? — बृहद्रथ
  3. बृहद्रथ की हत्या किसने की और शुंग वंश की स्थापना की? — पुष्यमित्र शुंग ने (185 ई.पू.)
  4. अशोक के समय जनपदीय न्यायालय के न्यायाधीश को क्या कहते थे? — राजुक