Skip to content
भाग 1: शिवाजी महाराज – जीवन और विजय
- मराठा साम्राज्य का संस्थापक किसे माना जाता है? — छत्रपति शिवाजी महाराज को
- शिवाजी महाराज का जन्म कब और कहाँ हुआ था? — 19 फरवरी 1630 ई. को शिवनेरी दुर्ग (पुणे) में
- शिवाजी के पिता और माता का नाम क्या था? — शाहजी भोंसले और जीजाबाई
- शिवाजी महाराज के गुरु और संरक्षक कौन थे? — दादाजी कोंडदेव
- शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु कौन थे? — समर्थ गुरु रामदास
- शिवाजी ने अपना पहला सैन्य अभियान किस दुर्ग के विरुद्ध किया था? — तोरण दुर्ग (1646 ई.)
- शिवाजी ने बीजापुर के सेनापति अफजल खान की हत्या कब की थी? — 1659 ईस्वी में (बाघ नख से)
- औरंगजेब ने शिवाजी को दबाने के लिए किसे भेजा था? — शाइस्ता खान को (1663 ई.)
- शिवाजी ने सूरत को पहली बार कब लूटा था? — 1664 ईस्वी में
- पुरंदर की संधि (1665 ई.) किनके बीच हुई थी? — शिवाजी महाराज और महाराजा जयसिंह (औरंगजेब के प्रतिनिधि)
- औरंगजेब ने शिवाजी को कहाँ कैद किया था? — आगरा के जयपुर भवन में (1666 ई.)
- शिवाजी महाराज फलों की टोकरी में छिपकर आगरा से कब फरार हुए? — 16 अगस्त 1666 ई.
- शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कब और कहाँ हुआ? — 5 जून 1674 ई. को रायगढ़ के दुर्ग में
- शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक किसने संपन्न कराया था? — काशी के प्रसिद्ध विद्वान गंगाभट्ट ने
- राज्याभिषेक के बाद शिवाजी ने कौन सी उपाधि धारण की? — छत्रपति और हैन्दव धर्मोद्धारक
- शिवाजी की अंतिम विजय कौन सी थी? — कर्नाटक अभियान (जिंजी का किला), 1678 ई.
- शिवाजी महाराज की मृत्यु कब हुई थी? — 3 अप्रैल 1680 ईस्वी में
भाग 2: शिवाजी का प्रशासन – ‘अष्टप्रधान’
- शिवाजी के मंत्रिपरिषद को क्या कहा जाता था? — अष्टप्रधान
- अष्टप्रधान में ‘पेशवा’ का पद क्या था? — प्रधानमंत्री (प्रशासन का सर्वोच्च अधिकारी)
- ‘अमात्य’ या ‘मजूमदार’ का कार्य क्या था? — वित्त और राजस्व मंत्री
- सैन्य विभाग के प्रधान को क्या कहा जाता था? — सर-ए-नौबत
- विदेशी मामलों की देखरेख करने वाला मंत्री? — सुमंत (दबीर)
- ‘वाकयानवीस’ का क्या कार्य था? — गुप्तचर और सूचना विभाग का प्रमुख
- शिवाजी महाराज की कर व्यवस्था किस पर आधारित थी? — मलिक अंबर की कर व्यवस्था पर
- चौथ (Chauth) क्या था? — पड़ोसी राज्यों से उनकी आय का 1/4 भाग (सुरक्षा के बदले लिया जाने वाला कर)
- सरदेशमुखी क्या था? — शिवाजी स्वयं को मुख्य सरदेशमुख मानते थे, इसलिए आय का 1/10 भाग लेते थे
- शिवाजी की पैदल सेना को क्या कहा जाता था? — पाईक
- शिवाजी के पास एक शक्तिशाली नौसेना भी थी, उसका मुख्य केंद्र कहाँ था? — कोलाबा
भाग 3: शिवाजी के उत्तराधिकारी और मराठा उत्थान
- शिवाजी के बाद मराठा साम्राज्य का उत्तराधिकारी कौन बना? — संभाजी महाराज
- संभाजी महाराज की हत्या किसने करवाई थी? — औरंगजेब ने (1689 ई.)
- संभाजी के बाद मराठा छत्रपति कौन बना? — राजाराम
- राजाराम की मृत्यु के बाद किसने अपने अल्पायु पुत्र शिवाजी II के नाम से शासन किया? — ताराबाई (मराठा इतिहास की वीरांगना)
- खेड़ा का युद्ध (1707 ई.) किसके बीच हुआ? — साहू (संभाजी के पुत्र) और ताराबाई के बीच
- साहू के समय से ही मराठा शक्ति किसके हाथों में चली गई? — पेशवाओं के हाथों में
- प्रथम शक्तिशाली पेशवा कौन थे? — बालाजी विश्वनाथ (जिन्हें मराठा साम्राज्य का दूसरा संस्थापक कहा जाता है)
- ‘लड़ाकू पेशवा’ के नाम से कौन प्रसिद्ध थे? — बाजीराव प्रथम (मस्तानी वाले)
- शिवाजी की युद्ध नीति कौन सी थी? — गनिमी कावा (छापामार युद्ध पद्धति)