महमूद गजनवी (17 आक्रमण): 100 महत्वपूर्ण One-liners | Mahmud Ghaznavi History in Hindi

1. महमूद गजनवी परिचय और गजनी साम्राज्य

  1. महमूद गजनवी किस वंश का शासक था? — यामिनी वंश (गजनी वंश)
  2. गजनी साम्राज्य का संस्थापक कौन था? — अल्पतगीन
  3. महमूद गजनवी किसका पुत्र था? — सुबुक्तगीन
  4. महमूद गजनवी गजनी की राजगद्दी पर कब बैठा? — 998 ईस्वी में
  5. गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया? — 17 बार
  6. गजनवी के भारत पर 17 आक्रमणों की जानकारी किस विद्वान ने दी है? — सर हेनरी इलियट ने
  7. महमूद गजनवी के आक्रमणों का मुख्य उद्देश्य क्या था? — भारत की अपार धन-संपत्ति लूटना
  8. गजनवी को और किस नाम से जाना जाता था? — बुतशिकन (मूर्तिभंजक/मूर्तियों को तोड़ने वाला)
  9. बगदाद के खलीफा ने गजनवी को कौन सी उपाधियाँ दी थीं? — यमीन-उद-दौला और यमीन-उल-मिल्लाह
  10. सुल्तान की उपाधि धारण करने वाला पहला तुर्क शासक कौन था? — महमूद गजनवी
  11. गजनवी ने भारत पर पहला आक्रमण कब किया? — 1000 ईस्वी में (सीमावर्ती नगरों पर)
  12. 1001 ईस्वी में गजनवी ने किस हिंदू शाही राजा को हराया था? — जयपाल को
  13. राजा जयपाल ने गजनवी से हारने के बाद क्या किया? — आत्मग्लानि में आत्मदाह (आग में जलकर जान दे दी)
  14. महमूद गजनवी का सबसे छोटा बेटा कौन था? — इब्राहिम
  15. गजनवी के दरबार में रहने वाले प्रसिद्ध लेखक का नाम? — फिरदौसी

2. प्रमुख आक्रमण और सोमनाथ मंदिर

  1. गजनवी ने मुल्तान पर आक्रमण कब किया था? — 1006 ईस्वी में
  2. थानेश्वर के चक्रस्वामीन मंदिर पर आक्रमण कब हुआ? — 1014 ईस्वी में
  3. गजनवी ने कन्नौज पर आक्रमण कब किया था? — 1018 ईस्वी में
  4. गजनवी का सबसे प्रसिद्ध और भयानक आक्रमण कौन सा था? — सोमनाथ मंदिर पर (16वां आक्रमण)
  5. सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कब हुआ था? — 1025 ईस्वी में
  6. सोमनाथ मंदिर किस राज्य में स्थित है? — गुजरात (सौराष्ट्र)
  7. सोमनाथ आक्रमण के समय गुजरात का शासक कौन था? — भीम प्रथम (चालुक्य वंश)
  8. गजनवी ने सोमनाथ मंदिर से कितनी संपत्ति लूटी थी? — लगभग 20 लाख दीनार
  9. सोमनाथ की मूर्ति के टुकड़ों को गजनवी ने कहाँ की सीढ़ियों में लगवाया? — गजनी की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में
  10. सोमनाथ से लौटते समय गजनवी पर किसने आक्रमण किया था? — जाटों ने
  11. महमूद गजनवी का अंतिम भारतीय आक्रमण (17वां) किसके विरुद्ध था? — जाटों के विरुद्ध (1027 ईस्वी)
  12. महमूद गजनवी की मृत्यु कब हुई थी? — 1030 ईस्वी में

3. गजनवी के साथ आए विद्वान और साहित्य

  1. ‘किताब-उल-हिंद’ (तहकीक-ए-हिंद) के लेखक कौन हैं? — अल-बरुनी
  2. अल-बरुनी किस आक्रमणकारी के साथ भारत आया था? — महमूद गजनवी
  3. ‘पुराणों का अध्ययन’ करने वाला पहला मुसलमान कौन था? — अल-बरुनी
  4. ‘शाहनामा’ (फारसी का महाकाव्य) के लेखक कौन हैं? — फिरदौसी
  5. फिरदौसी को क्या कहा जाता था? — पूर्व का होमर (Homer of the East)
  6. ‘तारीख-ए-सुबुक्तगीन’ के लेखक कौन हैं? — बैहाकी
  7. बैहाकी को ‘पूर्वी पेप्स’ की उपाधि किसने दी? — लेनपूल ने
  8. गजनवी का दरबारी इतिहासकार कौन था? — उत्बी
  9. ‘किताब-उल-यामिनी’ की रचना किसने की? — उत्बी ने
  10. गजनवी के सिक्कों पर एक तरफ अरबी और दूसरी तरफ किस भाषा में लेख थे? — संस्कृत
  11. गजनवी द्वारा चलाए गए चांदी के सिक्कों को क्या कहा जाता था? — दिरहम
  12. गजनवी ने पंजाब को जीतकर उसे क्या नाम दिया था? — महमूदपुर
  13. वह कौन सा हिंदू राजा था जिसने गजनवी का कड़ा विरोध किया और आत्मसमर्पण नहीं किया? — विद्याधर (चंदेल शासक)
Vikas Singh

लेखक: विकास सिंह

विकास सिंह 15+ वर्षों के शिक्षण अनुभव वाले General Studies (GS) शिक्षक हैं। उन्होंने GS Faculty के रूप में कार्य किया है तथा दो बार UPSC Mains परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं। वे भारतीय राजव्यवस्था, इतिहास, भूगोल और सामान्य विज्ञान के विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वे वाराणसी में अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और अपने YouTube चैनल Study2Study के माध्यम से शिक्षा जगत में योगदान दे रहे हैं।