अक्षांश और देशांतर रेखाएँ भूगोल (Geography) का एक मूलभूत एवं अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिसके बिना पृथ्वी पर किसी भी स्थान की सटीक स्थिति (Location), समय (Time) और जलवायु को समझना संभव नहीं है। इस अध्याय से UPSC, SSC, NTPC, Railway, UPPCS, TET जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में हर साल सीधे और तथ्यात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं। यहाँ अक्षांश (Latitudes), देशांतर (Longitudes), टाइम ज़ोन, अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा और कटिबंधों को One-liner Notes, MCQ और PYQ के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है।
आप इन नोट्स को नीचे दिए गए PDF Download बटन से ऑफलाइन पढ़ने के लिए भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- पृथ्वी के ग्लोब पर जो आड़ी (लेटी हुई) रेखाएं होती हैं, उन्हें क्या कहते हैं? — अक्षांश रेखाएं (Latitudes)
- पृथ्वी के ग्लोब पर जो खड़ी रेखाएं होती हैं, उन्हें क्या कहते हैं? — देशांतर रेखाएं (Longitudes)
- अक्षांश रेखाएं पृथ्वी को किस दिशा में बांटती हैं? — उत्तर और दक्षिण में
- देशांतर रेखाएं पृथ्वी को किन भागों में बांटती हैं? — पूर्व और पश्चिम में
- पृथ्वी के ठीक बीचों-बीच से गुजरने वाली 0° अक्षांश रेखा का नाम क्या है? — भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा (Equator)
- भूमध्य रेखा पृथ्वी को किन दो बराबर हिस्सों में बांटती है? — उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध
- 23.5° उत्तरी अक्षांश रेखा को किस नाम से जाना जाता है? — कर्क रेखा (Tropic of Cancer)
- 23.5° दक्षिणी अक्षांश रेखा को क्या कहते हैं? — मकर रेखा (Tropic of Capricorn)
- भारत के बीच से कौन सी मुख्य अक्षांश रेखा गुजरती है? — कर्क रेखा
- अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या कितनी मानी जाती है? — 181 (अगर ध्रुवों को बिंदु मानें तो 179 रेखाएं)
- दो अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी हमेशा कितनी होती है? — 111 किलोमीटर
- दो अक्षांशों के बीच के खाली क्षेत्र को क्या कहते हैं? — कटिबंध (Zone)
- क्या अक्षांश रेखाएं आपस में कभी मिलती हैं? — नहीं, ये हमेशा एक-दूसरे के समानांतर होती हैं
- सबसे लंबी अक्षांश रेखा कौन सी है? — भूमध्य रेखा
- जैसे-जैसे हम ध्रुवों की ओर जाते हैं, अक्षांश रेखाओं की लंबाई पर क्या असर पड़ता है? — लंबाई छोटी होती जाती है
- उत्तरी ध्रुव कितने डिग्री अक्षांश पर है? — 90° उत्तर
- दक्षिणी ध्रुव कितने डिग्री अक्षांश पर है? — 90° दक्षिण
- 66.5° उत्तरी अक्षांश रेखा को क्या कहते हैं? — आर्कटिक वृत्त (Arctic Circle)
- 66.5° दक्षिणी अक्षांश रेखा को क्या कहते हैं? — अंटार्कटिक वृत्त (Antarctic Circle)
- वह कौन सा महाद्वीप है जिससे कर्क, मकर और भूमध्य तीनों रेखाएं गुजरती हैं? — अफ्रीका
- देशांतर रेखाओं की कुल संख्या कितनी है? — 360
- 0° देशांतर रेखा कहाँ से गुजरती है जिसे पूरी दुनिया का समय तय होता है? — लंदन के ग्रीनविच शहर से
- 0° देशांतर रेखा को किस नाम से पुकारा जाता है? — प्रधान मध्याह्न रेखा (Prime Meridian)
- दो देशांतर रेखाओं के बीच सबसे ज्यादा दूरी कहाँ पर होती है? — भूमध्य रेखा पर (111.32 किमी)
- दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी को किस नाम से जानते हैं? — गोरे (Gore)
- जैसे-जैसे ध्रुवों की ओर जाते हैं, देशांतरों के बीच की दूरी का क्या होता है? — दूरी कम होती जाती है और ध्रुवों पर सब मिल जाती हैं
- पृथ्वी को 1 डिग्री देशांतर घूमने में कितना समय लगता है? — 4 मिनट
- 15 डिग्री देशांतर घूमने पर समय में कितना अंतर आ जाता है? — 1 घंटा (60 मिनट)
- 180° देशांतर रेखा को क्या कहा जाता है? — अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line)
- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को पार करने पर क्या बदल जाता है? — तारीख (तारीख एक दिन आगे या पीछे हो जाती है)
- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा किस महासागर से होकर गुजरती है? — प्रशांत महासागर से
- तिथि रेखा को सीधा न रखकर टेढ़ा-मेढ़ा (8 बार मोड़ा) क्यों बनाया गया है? — ताकि एक ही देश या द्वीप पर दो अलग-अलग तारीखें न हों
- भारत का मानक समय (IST) किस देशांतर रेखा से लिया गया है? — 82.5° पूर्वी देशांतर से
- भारत की मानक समय रेखा उत्तर प्रदेश के किस शहर से गुजरती है? — प्रयागराज (नैनी)
- भारत का समय लंदन (GMT) के समय से कितना आगे है? — 5 घंटे 30 मिनट
- कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच का क्षेत्र क्या कहलाता है? — ऊष्ण कटिबंध (Torrid Zone)
- वह कौन सी नदी है जो भूमध्य रेखा को दो बार काटती है? — कांगो (जायरे) नदी
- वह कौन सी नदी है जो मकर रेखा को दो बार काटती है? — लिम्पोपो नदी
- भारत की कौन सी नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है? — माही नदी
- अक्षांश रेखाओं का मुख्य काम क्या पता लगाना है? — तापमान और जलवायु
- देशांतर रेखाओं का मुख्य उपयोग क्या है? — समय और तिथि (तारीख) का पता लगाना
- उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन (21 जून) होने पर सूरज कहाँ सीधा चमकता है? — कर्क रेखा पर
- दक्षिणी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन (22 दिसंबर) होने पर सूरज कहाँ सीधा चमकता है? — मकर रेखा पर
- आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों में 6 महीने का दिन-रात क्यों होता है? — पृथ्वी के अक्षीय झुकाव के कारण
- ‘अश्व अक्षांश’ (Horse Latitude) कितने डिग्री के पास होता है? — 30° से 35° अक्षांश के बीच
- ग्रीनविच रेखा से पूर्व की ओर जाने पर समय का क्या होता है? — समय बढ़ता है (East Gain Add)
- ग्रीनविच रेखा से पश्चिम की ओर जाने पर समय का क्या होता है? — समय घटता है (West Lose Subtract)
- पृथ्वी पर कुल कितने टाइम ज़ोन (Time Zones) हैं? — 24 ज़ोन
- रूस में कुल कितने टाइम ज़ोन हैं? — 11
- अमेरिका (USA) में कुल कितने टाइम ज़ोन हैं? — 9
- विषुवत रेखा पर सूरज की किरणें साल भर कैसी पड़ती हैं? — लगभग सीधी
- अक्षांश रेखाएं आपस में कैसी होती हैं? — वृत्ताकार (पूरी गोल)
- देशांतर रेखाएं आपस में कैसी होती हैं? — अर्ध-वृत्ताकार (ध्रुवों पर मिलने वाली)
- ‘ग्रिड’ (Grid) किसे कहते हैं? — अक्षांश और देशांतर रेखाओं के जाल को
- 0° अक्षांश और 0° देशांतर एक दूसरे को कहाँ काटते हैं? — अटलांटिक महासागर में (गिनी की खाड़ी)
- कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से गुजरती है? — 8 राज्यों से
- क्या अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा किसी जमीन (देश) से होकर गुजरती है? — नहीं, इसे सिर्फ समुद्र से गुजारा गया है
- अक्षांशों की दूरी ध्रुवों पर जाने पर थोड़ी सी क्यों बढ़ जाती है? — पृथ्वी के ध्रुवों पर चपटी होने के कारण
- भूमध्य रेखा पर 1 डिग्री अक्षांश की सटीक दूरी क्या है? — 110.6 किमी
- ध्रुवों पर 1 डिग्री अक्षांश की सटीक दूरी क्या है? — 111.7 किमी
- 1° अक्षांश को कितने ‘मिनट’ में बांटा जाता है? — 60 मिनट में
- अक्षांश और देशांतर रेखाएं कैसी रेखाएं हैं? — काल्पनिक रेखाएं (इंसानों द्वारा बनाई गई)
- ध्रुवों पर दो देशांतरों के बीच की दूरी कितनी होती है? — 0 (शून्य)
- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के सबसे पास कौन सी जलसंधि है? — बेरिंग जलसंधि
- भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी बिंदु के समय में कितना अंतर है? — लगभग 2 घंटे का
- पृथ्वी के घूमने की दिशा क्या है? — पश्चिम से पूर्व
- किस अक्षांश पर सूरज कभी भी सिर के ऊपर सीधा नहीं चमकता? — 66.5° से ऊपर वाले क्षेत्रों में
- ‘डोलड्रम्स’ (Doldrums) या शांत पेटी कहाँ पाई जाती है? — भूमध्य रेखा के 5° उत्तर और 5° दक्षिण के बीच
- उत्तरी ध्रुव की खोज किसने की थी? — रॉबर्ट पियरी ने
- दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला पहला व्यक्ति कौन था? — एमंडसेन
- देशांतरों को और क्या कहा जाता है? — यामोत्तर (Meridians)
- दो देशांतरों के बीच का समय अंतर 4 मिनट ही क्यों होता है? — क्योंकि पृथ्वी 24 घंटे में 360° घूमती है (1440/360 = 4)
- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का निर्धारण कब किया गया था? — 1884 में वाशिंगटन सभा में
- अगर आप तिथि रेखा को पूर्व से पश्चिम पार करते हैं, तो क्या होगा? — एक दिन घट जाएगा
- ग्रीनविच रेखा किन-किन देशों से गुजरती है? — यूके, फ्रांस, स्पेन, अल्जीरिया, घाना आदि
- कर्क रेखा को कौन सा सागर दो भागों में बांटता है? — लाल सागर
- अफ्रीका की ‘कांगो’ नदी भूमध्य रेखा को कितनी बार काटती है? — दो बार
- कर्क रेखा भारत के किन राज्यों से गुजरती है? — गुजरात, राजस्थान, मप्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, प. बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम
- अक्षांश रेखाओं का मान ध्रुवों की ओर जाने पर? — बढ़ता है (0° से 90° तक)
- भूमध्य रेखा पर पृथ्वी की चौड़ाई सबसे ज्यादा क्यों है? — अपकेंद्रीय बल (Centrifugal Force) के कारण
- ‘कर्क रेखा’ और ‘मकर रेखा’ के बीच के हिस्से में कैसी गर्मी पड़ती है? — सबसे ज्यादा गर्मी
- 66.5° से 90° के बीच का क्षेत्र क्या कहलाता है? — शीत कटिबंध (Frigid Zone)
- 23.5° से 66.5° के बीच का क्षेत्र क्या कहलाता है? — शीतोष्ण कटिबंध (Temperate Zone)
- मकर रेखा किन देशों से गुजरती है? — चिली, अर्जेंटीना, ब्राजील, नामीबिया, ऑस्ट्रेलिया आदि
- भूमध्य रेखा पर दिन और रात की अवधि? — बराबर (12-12 घंटे)
- क्या देशांतर रेखाएं समानांतर होती हैं? — नहीं, ये ध्रुवों पर जाकर जुड़ जाती हैं
- पृथ्वी की सतह पर किसी स्थान की सटीक लोकेशन कैसे पता चलती है? — अक्षांश और देशांतर दोनों के मिलन बिंदु से
- GPS सिस्टम किस पर आधारित है? — अक्षांश और देशांतर के जाल पर
- ‘प्रधान मध्याह्न रेखा’ का समय पूरी दुनिया के लिए क्या माना जाता है? — मानक समय (Standard Time)
- भारत का देशांतरीय विस्तार कितना है? — 68°7′ E से 97°25′ E तक
- भारत का अक्षांश विस्तार कितना है? — 8°4′ N से 37°6′ N तक
- क्या अक्षांश रेखाओं का आकार ध्रुवों पर बदलता है? — हाँ, वे छोटी होती जाती हैं और ध्रुवों पर सिर्फ एक बिंदु रह जाती हैं
- दक्षिण अमेरिका के कौन से देश भूमध्य रेखा पर स्थित हैं? — इक्वाडोर, कोलंबिया और ब्राजील
- एशिया का कौन सा देश भूमध्य रेखा पर है? — इंडोनेशिया
- प्रधान यामोत्तर रेखा (0° Longitude) अंटार्कटिका से गुजरती है? — हाँ
- कर्क रेखा किस खाड़ी से होकर गुजरती है? — मेक्सिको की खाड़ी
- मकर रेखा को पार करने वाली एकमात्र बड़ी नदी? — लिम्पोपो (अफ्रीका)
- 0° अक्षांश और 0° देशांतर का मिलन बिंदु कहाँ है? — गिनी की खाड़ी (Gulf of Guinea)
- पृथ्वी को बराबर दो हिस्सों (ऊपर-नीचे) में कौन बांटता है? — भूमध्य रेखा
- पृथ्वी को बराबर दो हिस्सों (दाएं-बाएं) में कौन बांटता है? — ग्रीनविच और 180° देशांतर
📘 MCQ Practice – अक्षांश और देशांतर रेखाएँ
- भूमध्य रेखा पृथ्वी को कितने भागों में बाँटती है?
उत्तर: उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध - 1° देशांतर घूमने में पृथ्वी को कितना समय लगता है?
उत्तर: 4 मिनट - भारत का मानक समय किस देशांतर रेखा से लिया गया है?
उत्तर: 82.5° पूर्वी देशांतर - अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा किस महासागर से होकर गुजरती है?
उत्तर: प्रशांत महासागर - सबसे लंबी अक्षांश रेखा कौन-सी है?
उत्तर: भूमध्य रेखा
📗 Previous Year Questions (PYQ)
- SSC CGL: अक्षांश रेखाओं का मुख्य उपयोग क्या है?
✔ उत्तर: तापमान एवं जलवायु का निर्धारण - Railway NTPC: 15° देशांतर का समय अंतर कितना होता है?
✔ उत्तर: 1 घंटा - UPPCS: अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को टेढ़ा-मेढ़ा क्यों रखा गया है?
✔ उत्तर: एक ही देश में दो अलग तारीखें न हों - UPSC Prelims: 0° अक्षांश और 0° देशांतर का मिलन बिंदु कहाँ है?
✔ उत्तर: गिनी की खाड़ी (अटलांटिक महासागर)
📘 इन नोट्स को PDF में सेव करना चाहते हैं?
📄 Download PDF NotesPowered by @study2study | pdfnotes.in