Skip to content
I. जलडमरूमध्य (Straits) क्या होते हैं?
- दो बड़े जलाशयों (जैसे समुद्र या महासागर) को जोड़ने वाले पानी के संकरे रास्ते को क्या कहते हैं? — जलडमरूमध्य (Strait)
- जलडमरूमध्य को हिंदी में और किस नाम से जाना जाता है? — जलसंधि
- जलसंधियाँ मुख्य रूप से क्या काम करती हैं? — दो पानी के भागों को जोड़ना और दो ज़मीन के भागों को अलग करना
- दुनिया की सबसे लंबी जलसंधि कौन सी है? — मलक्का जलसंधि
- जलसंधियों का व्यापारिक महत्व क्या है? — ये समुद्री जहाजों के लिए छोटे रास्ते प्रदान करती हैं
II. एशिया के प्रमुख जलडमरूमध्य
- मलक्का जलसंधि (Malacca Strait) किन दो सागरों को जोड़ती है? — अंडमान सागर और दक्षिण चीन सागर
- मलक्का जलसंधि किन दो देशों को अलग करती है? — इंडोनेशिया (सुमात्रा) और मलेशिया
- पाक जलसंधि (Palk Strait) किन दो देशों के बीच स्थित है? — भारत और श्रीलंका
- पाक जलसंधि किन दो जलाशयों को जोड़ती है? — मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी
- सुंडा जलसंधि (Sunda Strait) कहाँ स्थित है? — इंडोनेशिया (जावा और सुमात्रा के बीच)
- सुंडा जलसंधि किन सागरों को जोड़ती है? — जावा सागर और हिंद महासागर
- हॉर्मुज जलसंधि (Strait of Hormuz) क्यों प्रसिद्ध है? — तेल व्यापार (खाड़ी देशों) के लिए
- हॉर्मुज जलसंधि किन दो पानी के भागों को जोड़ती है? — फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी
- हॉर्मुज जलसंधि किन देशों को अलग करती है? — ओमान और ईरान
- बाब-अल-मन्देब (Bab-el-Mandeb) जलसंधि किन सागरों को जोड़ती है? — लाल सागर और अदन की खाड़ी
- ‘आंसुओं का द्वार’ (Gate of Tears) किस जलसंधि को कहा जाता है? — बाब-अल-मन्देब
- बाब-अल-मन्देब किन महाद्वीपों को अलग करती है? — एशिया (यमन) और अफ्रीका (जिबूती)
- बेरिंग जलसंधि (Bering Strait) किन दो महाद्वीपों को अलग करती है? — एशिया (रूस) और उत्तरी अमेरिका (अलास्का)
- बेरिंग जलसंधि किन दो सागरों को जोड़ती है? — बेरिंग सागर और चुक्ची सागर
- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) किस जलसंधि के समानांतर गुजरती है? — बेरिंग जलसंधि
III. यूरोप और अफ्रीका के प्रमुख जलडमरूमध्य
- जिब्राल्टर जलसंधि (Strait of Gibraltar) किन दो महाद्वीपों को अलग करती है? — यूरोप (स्पेन) और अफ्रीका (मोरक्को)
- ‘भूमध्य सागर की कुंजी’ (Key to the Mediterranean) किसे कहते हैं? — जिब्राल्टर जलसंधि
- जिब्राल्टर जलसंधि किन दो बड़े जलाशयों को जोड़ती है? — भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर
- डोवर जलसंधि (Strait of Dover) कहाँ स्थित है? — इंग्लैंड और फ्रांस के बीच
- डोवर जलसंधि किन दो पानी के भागों को जोड़ती है? — इंग्लिश चैनल और उत्तरी सागर
- दुनिया की सबसे व्यस्त जलसंधि कौन सी मानी जाती है? — डोवर जलसंधि
- बोस्फोरस जलसंधि किन दो सागरों को जोड़ती है? — काला सागर और मारमरा सागर
- दुनिया की सबसे संकरी (Narrowest) नौगम्य जलसंधि कौन सी है? — बोस्फोरस जलसंधि
- तुर्की का कौन सा शहर दो महाद्वीपों में फैला है? — इस्तांबुल (बोस्फोरस के कारण)
- डार्डेनेल्स (Dardanelles) जलसंधि किनके बीच है? — मारमरा सागर और एजियन सागर
IV. अमेरिका और अन्य प्रमुख जलडमरूमध्य
- फ्लोरिडा जलसंधि किन दो क्षेत्रों को जोड़ती है? — मेक्सिको की खाड़ी और अटलांटिक महासागर
- फ्लोरिडा जलसंधि किन देशों के बीच है? — USA (फ्लोरिडा) और क्यूबा
- मैगलन जलसंधि (Strait of Magellan) कहाँ स्थित है? — चिली (दक्षिण अमेरिका का दक्षिणी भाग)
- प्रशांत और अटलांटिक महासागर को दक्षिण में कौन सी संधि जोड़ती है? — मैगलन जलसंधि
- डेविस जलसंधि (Davis Strait) किनके बीच स्थित है? — ग्रीनलैंड और कनाडा (बाफिन द्वीप)
- दुनिया की सबसे चौड़ी जलसंधि कौन सी है? — डेविस जलसंधि
- कुक जलसंधि (Cook Strait) किस देश में है? — न्यूजीलैंड (उत्तरी और दक्षिणी द्वीप को अलग करती है)
- बास जलसंधि (Bass Strait) किनके बीच है? — ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया
- टॉरस जलसंधि (Torres Strait) कहाँ है? — पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के बीच
- हडसन जलसंधि किनको जोड़ती है? — हडसन की खाड़ी और अटलांटिक महासागर
तैयारी को और बेहतर बनाएं 🚀