मौलिक कर्तव्य (अनुच्छेद 51A) | 11 Fundamental Duties | 42वां एवं 86वां संशोधन

मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख भारतीय संविधान के भाग 4-A में किया गया है। मूल संविधान में इनका कोई प्रावधान नहीं था। 42वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा नागरिकों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाने हेतु इन्हें जोड़ा गया। वर्तमान में संविधान के अनुच्छेद 51A में कुल 11 मौलिक कर्तव्य वर्णित हैं।

मौलिक कर्तव्य

परिचय और संवैधानिक प्रावधान

आधारविवरण
भाग4-A
अनुच्छेद51A
स्रोतपूर्व सोवियत संघ (USSR)
जोड़ा गया42वां संशोधन (1976)
प्रारंभिक संख्या10
वर्तमान संख्या11
11वां जोड़ा86वां संशोधन (2002)
प्रकृतिगैर-न्यायोचित
  1. मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख संविधान के भाग 4-A में किया गया है।
  2. इसके लिए केवल एक अनुच्छेद 51-A जोड़ा गया है।
  3. मौलिक कर्तव्यों का विचार पूर्व सोवियत संघ (USSR) के संविधान से लिया गया है।
  4. स्वर्ण सिंह समिति (1976) की सिफारिश पर इन्हें संविधान में शामिल किया गया।
  5. 42वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा इन्हें संविधान में जोड़ा गया।
  6. शुरुआत में केवल 10 मौलिक कर्तव्य जोड़े गए थे।
  7. वर्तमान में कुल 11 मौलिक कर्तव्य हैं।
  8. 11वां मौलिक कर्तव्य 86वें संविधान संशोधन (2002) द्वारा जोड़ा गया।
  9. मौलिक कर्तव्य केवल भारतीय नागरिकों पर लागू होते हैं, विदेशियों पर नहीं।
  10. ये कर्तव्य गैर-न्यायोचित (Non-justiciable) हैं, यानी इनके उल्लंघन पर सीधे जेल नहीं होती।
  11. हालांकि, संसद कानून बनाकर इनके उल्लंघन पर सजा का प्रावधान कर सकती है।
  12. वर्मा समिति (1999) ने कुछ मौलिक कर्तव्यों की पहचान और उनके कानूनी प्रावधानों की व्यवस्था की थी।
  13. मौलिक कर्तव्य नागरिक को ‘चेतावनी’ के रूप में कार्य करते हैं कि अधिकारों के साथ कर्तव्य भी जुड़े हैं।
  14. ये कर्तव्य ‘भारतीय जीवन पद्धति’ के मूल्यों को समाहित करते हैं।
  15. मौलिक कर्तव्य लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुशासन को बनाए रखने में मदद करते हैं।

11 मौलिक कर्तव्यों की सूची

  1. 51A(a): संविधान का पालन करना और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करना।
  2. 51A(b): स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखना।
  3. 51A(c): भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करना और उसे अक्षुण्ण रखना।
  4. 51A(d): देश की रक्षा करना और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करना।
  5. 51A(e): भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करना जो धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग पर आधारित भेदभाव से परे हो।
  6. ऐसी प्रथाओं का त्याग करना जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हों।
  7. 51A(f): हमारी सामासिक संस्कृति (Composite Culture) की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझना और उसका परिरक्षण करना।
  8. 51A(g): प्राकृतिक पर्यावरण की, जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्यजीव हैं, रक्षा करना और संवर्धन करना।
  9. 51A(h): वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करना।
  10. 51A(i): सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखना और हिंसा से दूर रहना।
  11. 51A(j): व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत प्रयास करना।
  12. 51A(k): 6 से 14 वर्ष तक की आयु के अपने बच्चे या प्रतिपाल्य को शिक्षा के अवसर प्रदान करना। (11वां कर्तव्य)
  13. राष्ट्रगान का अनादर करने पर ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971’ के तहत सजा मिल सकती है।
  14. पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972’ और ‘वन संरक्षण अधिनियम 1980’ प्रभावी हैं।
  15. एम. लक्ष्मीकांत के अनुसार, मौलिक कर्तव्य नागरिकों के लिए ‘नैतिक संहिता’ (Moral Code) की तरह हैं।

11 मौलिक कर्तव्य

अनुच्छेदकर्तव्य
51A(a)संविधान, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान
51A(b)स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों का पालन
51A(c)संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा
51A(d)देश की रक्षा और राष्ट्र सेवा
51A(e)समरसता और स्त्री सम्मान
51A(f)सामासिक संस्कृति का संरक्षण
51A(g)पर्यावरण संरक्षण
51A(h)वैज्ञानिक दृष्टिकोण
51A(i)सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा
51A(j)उत्कर्ष के लिए प्रयास
51A(k)6–14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा देना

संबंधित कानून

कर्तव्यसंबंधित कानून
राष्ट्रगान सम्मानराष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971
पर्यावरण संरक्षणवन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972
वन संरक्षणवन संरक्षण अधिनियम, 1980
शिक्षाशिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009

🔥 PYQ

प्रश्न 1 मौलिक कर्तव्य किस संशोधन द्वारा जोड़े गए? (UPSC)

उत्तर: 42वां संशोधन (1976)


प्रश्न 2 मौलिक कर्तव्यों की संख्या कितनी है?(SSC)

उत्तर: 11


प्रश्न 3 मौलिक कर्तव्यों का स्रोत किस देश से लिया गया?(UPPSC)

उत्तर: पूर्व सोवियत संघ


प्रश्न 4 11वां मौलिक कर्तव्य किस संशोधन से जोड़ा गया? (State PCS)

उत्तर: 86वां संशोधन (2002)


प्रश्न 5 पर्यावरण संरक्षण किस अनुच्छेद के अंतर्गत मौलिक कर्तव्य है?(UPSC)

उत्तर: अनुच्छेद 51A(g)


❓ FAQ

प्रश्न 1: क्या मौलिक कर्तव्य न्यायालय में लागू किए जा सकते हैं?

नहीं।

प्रश्न 2: मौलिक कर्तव्य किस पर लागू होते हैं?

केवल भारतीय नागरिकों पर।

प्रश्न 3: क्या मौलिक कर्तव्यों के उल्लंघन पर सजा हो सकती है?

हाँ, यदि संसद कानून बनाए।

प्रश्न 4: मौलिक कर्तव्य किस भाग में हैं?

भाग 4-A।

प्रश्न 5: शिक्षा से संबंधित मौलिक कर्तव्य कौन सा है?

51A(k)।

पढ़ाई में नंबर 1 बनें!

शानदार हस्तलिखित नोट्स और PDF के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़ें।

Join @mypdfnotes on Telegram ➔
Vikas Singh

लेखक: विकास सिंह

विकास सिंह 15+ वर्षों के शिक्षण अनुभव वाले General Studies (GS) शिक्षक हैं। उन्होंने GS Faculty के रूप में कार्य किया है तथा दो बार UPSC Mains परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं। वे भारतीय राजव्यवस्था, इतिहास, भूगोल और सामान्य विज्ञान के विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वे वाराणसी में अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और अपने YouTube चैनल Study2Study के माध्यम से शिक्षा जगत में योगदान दे रहे हैं।