पृथ्वी की गतियाँ और संरचना भूगोल (Geography) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय है, जिससे UPSC, SSC, NTPC, UPPCS, Railway, TET जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार प्रश्न पूछे जाते हैं। इस टॉपिक में पृथ्वी की घूर्णन (Rotation), परिक्रमण (Revolution), ऋतु परिवर्तन, दिन-रात की प्रक्रिया तथा पृथ्वी की आंतरिक संरचना (Crust, Mantle, Core) को one-liner facts, MCQs और PYQs के रूप में समझाया गया है।
ये नोट्स revision + last minute preparation के लिए specially तैयार किए गए हैं, जिन्हें आप नीचे दिए गए PDF Download बटन से ऑफलाइन भी पढ़ सकते हैं।
I. पृथ्वी की गतियां: दिन-रात और मौसम
- पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा से किस दिशा की ओर घूमती है? — पश्चिम से पूर्व की ओर
- पृथ्वी का अपनी धुरी पर लट्टू की तरह घूमना क्या कहलाता है? — घूर्णन (Rotation)
- पृथ्वी पर दिन और रात होने के पीछे मुख्य कारण क्या है? — पृथ्वी की घूर्णन गति
- पृथ्वी को अपना एक चक्कर पूरा करने में कितना समय लगता है? — 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड
- पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर घूमना क्या कहलाता है? — परिक्रमण (Revolution)
- पृथ्वी सूर्य का एक पूरा चक्कर कितने दिनों में लगाती है? — 365 दिन और 6 घंटे
- मौसम या ऋतुएं बदलने के पीछे मुख्य कारण क्या है? — पृथ्वी का सूर्य का चक्कर लगाना और 23.5° झुका होना
- वह स्थिति जब पृथ्वी सूर्य के सबसे पास होती है, उसे क्या कहते हैं? — उपसौर (Perihelion)
- उपसौर की घटना साल में किस तारीख को होती है? — 3 जनवरी को
- वह स्थिति जब पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर होती है, उसे क्या कहते हैं? — अपसौर (Aphelion)
- अपसौर की घटना साल में किस तारीख को होती है? — 4 जुलाई को
- साल के वे दो दिन कौन से हैं जब पूरी दुनिया में दिन-रात बराबर होते हैं? — 21 मार्च और 23 सितंबर
- 21 मार्च की स्थिति को भूगोल में क्या कहते हैं? — वसंत विषुव (Spring Equinox)
- 23 सितंबर की स्थिति को क्या कहा जाता है? — शरद विषुव (Autumn Equinox)
- हमारे यहाँ (उत्तरी गोलार्ध में) सबसे बड़ा दिन किस तारीख को होता है? — 21 जून को
- 21 जून को सूरज की किरणें किस रेखा पर सीधी पड़ती हैं? — कर्क रेखा पर
- हमारे यहाँ सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात कब होती है? — 22 दिसंबर को
- 22 दिसंबर को सूरज कहाँ सीधा चमकता है? — मकर रेखा पर
- ‘लीप वर्ष’ (Leap Year) हर 4 साल बाद क्यों आता है? — 6-6 घंटे जोड़कर एक पूरा दिन (24 घंटे) बनाने के लिए
- पृथ्वी का अक्ष (Axis) अपने रास्ते के साथ कितने डिग्री का कोण बनाता है? — 66.5° का कोण
- पृथ्वी की घूर्णन गति सबसे ज्यादा कहाँ महसूस होती है? — विषुवत रेखा (Equator) पर
- ध्रुवों (Poles) पर पृथ्वी की घूमने की गति कितनी होती है? — लगभग शून्य
- उजाले और अंधेरे को बांटने वाली काल्पनिक रेखा को क्या कहते हैं? — प्रकाश चक्र
- वह कौन सा देश है जहाँ आधी रात को भी सूरज चमकता है? — नार्वे
- ‘सूर्योदय का देश’ किसे कहा जाता है? — जापान को
- अंडाकार रास्ते पर पृथ्वी की औसत चाल कितनी होती है? — करीब 30 किमी प्रति सेकंड
- चंद्रमा को पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में कितना समय लगता है? — 27 दिन 8 घंटे
- ‘सुपर मून’ की स्थिति कब बनती है? — जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है
- सूर्य ग्रहण हमेशा किस दिन होता है? — अमावस्या को
- चंद्र ग्रहण हमेशा किस दिन होता है? — पूर्णिमा को
- पृथ्वी की आकृति को सही शब्दों में क्या कहा जाता है? — जियोड (Geoid)
- किसने सबसे पहले साबित किया था कि पृथ्वी गोल है? — मैगलन
- पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास विषुवतीय व्यास से कितना कम है? — 43 किलोमीटर
- पृथ्वी पर कुल कितने टाइम ज़ोन हैं? — 24 ज़ोन
- भारत का समय लंदन (GMT) के समय से कितना आगे है? — 5 घंटे 30 मिनट
- 1 डिग्री देशांतर (Longitude) को पार करने में कितना समय लगता है? — 4 मिनट
- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहाँ से होकर गुजरती है? — प्रशांत महासागर से
- तिथि रेखा को पार करके पश्चिम की ओर जाने पर क्या होगा? — एक दिन बढ़ जाएगा
- पृथ्वी की सतह पर सबसे नीचा स्थान कौन सा है? — मृत सागर (Dead Sea)
- समुद्र का सबसे गहरा हिस्सा कौन सा है? — मैरियाना ट्रेंच
- किस रेखा पर दिन और रात की लंबाई हमेशा बराबर रहती है? — भूमध्य रेखा (Equator)
- 21 जून को उत्तरी ध्रुव पर सूरज कितने समय तक दिखता है? — 24 घंटे
- पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी न होती तो क्या होता? — ऋतुएं या मौसम नहीं बदलते
- दक्षिण अफ्रीका में क्रिसमस गर्मियों में क्यों मनाया जाता है? — क्योंकि तब वहाँ सूरज की किरणें सीधी पड़ती हैं
- ध्रुवों पर 6 महीने का दिन और 6 महीने की रात क्यों होती है? — पृथ्वी के झुकाव और परिक्रमण के कारण
- सूर्य से पृथ्वी तक रोशनी पहुँचने में कितना समय लगता है? — 8 मिनट 20 सेकंड (लगभग)
- चंद्रमा की रोशनी को पृथ्वी तक आने में कितना समय लगता है? — 1.3 सेकंड
- ‘ब्लू प्लेनेट’ किस ग्रह को कहते हैं? — पृथ्वी को (पानी के कारण)
- सौर मंडल में आकार के हिसाब से पृथ्वी का नंबर कौन सा है? — पाँचवाँ सबसे बड़ा ग्रह
- पृथ्वी का औसत तापमान कितना रहता है? — 15 डिग्री सेल्सियस
- गुरुत्वाकर्षण बल सबसे ज्यादा कहाँ होता है? — ध्रुवों पर
- अगर पृथ्वी घूमना बंद कर दे तो क्या होगा? — दिन-रात होना बंद हो जाएंगे
- फेरल का नियम हमें क्या बताता है? — हवाओं के मुड़ने की दिशा
- कोरियोलिस बल क्यों पैदा होता है? — पृथ्वी के घूमने की वजह से
- विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर ‘g’ का मान? — बढ़ता जाता है
- समुद्र में ज्वार-भाटा आने का मुख्य कारण? — सूरज और चंद्रमा का खिंचाव
- दो ज्वारों के बीच कितना समय अंतर होता है? — 12 घंटे 26 मिनट
- पृथ्वी का सुरक्षा कवच किसे कहा जाता है? — ओजोन परत को
- ओजोन परत हमें किससे बचाती है? — सूरज की खतरनाक किरणों (UV rays) से
- सौर वर्ष और चंद्र वर्ष में कितने दिन का अंतर होता है? — 11 दिन का
- ‘सिजिगी’ की स्थिति में सूरज, पृथ्वी और चाँद कैसे होते हैं? — एकदम सीधी लाइन में
- आकाश का रंग नीला क्यों दिखता है? — प्रकाश के बिखराव (Scattering) के कारण
- अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी कैसी दिखती है? — काली (बिना वायुमंडल के कारण)
- पृथ्वी की परिधि (घेरा) सबसे पहले किसने नापी थी? — इरेटोस्थनीज ने
- ‘गोल्डीलॉक्स ज़ोन’ का क्या मतलब है? — जहाँ जीवन संभव हो (न ज्यादा गर्म, न ज्यादा ठंडा)
- पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण कितना है? — 23.5 डिग्री
- 180° देशांतर को क्या नाम दिया गया है? — अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा
- पृथ्वी का द्रव्यमान कितना है? — 5.97 × 10²⁴ किलोग्राम
- पृथ्वी का सबसे करीबी तारा (सूरज के बाद) कौन सा है? — प्रॉक्सिमा सेंचुरी
- रात के समय उत्तर दिशा का पता किस तारे से चलता है? — ध्रुवतारा (Pole Star)
- कौन से दो महीने हैं जिनमें दिन-रात बराबर होते हैं? — मार्च और सितंबर
- वसंत विषुव (Vernal Equinox) की तारीख क्या है? — 21 मार्च
- शरद विषुव (Autumnal Equinox) की तारीख क्या है? — 23 सितंबर
- पृथ्वी के घूमने की दिशा क्या है? — घड़ी की सुई की उल्टी दिशा (Anti-clockwise)
- ऋतु परिवर्तन में किसका योगदान नहीं होता? — पृथ्वी की घूर्णन गति का
- पृथ्वी की वार्षिक गति क्या तय करती है? — एक साल की लंबाई
- ‘अपसौर’ में सूर्य से दूरी कितनी होती है? — 15.21 करोड़ किमी
- ‘उपसौर’ में सूर्य से दूरी कितनी होती है? — 14.70 करोड़ किमी
- पृथ्वी की घूर्णन गति का मान भूमध्य रेखा पर कितना है? — 0.46 किमी प्रति सेकंड
- दो अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी को क्या कहते हैं? — जोन (Zone)
- दो देशांतरों के बीच की दूरी को क्या कहते हैं? — गोरे (Gore)
- कुल अक्षांशों की संख्या कितनी मानी गई है? — 181
- कुल देशांतर रेखाओं की संख्या कितनी है? — 360
- कर्क संक्रांति कब होती है? — 21 जून
- मकर संक्रांति कब होती है? — 22 दिसंबर
- ‘शून्य अंश अक्षांश’ रेखा को क्या कहते हैं? — विषुवत रेखा
- ‘शून्य अंश देशांतर’ रेखा को क्या कहते हैं? — ग्रीनविच रेखा
- पृथ्वी की अपनी धुरी पर चाल कितनी है? — 1610 किमी प्रति घंटा
- पृथ्वी का घूर्णन काल सटीक रूप में क्या है? — 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड
- पृथ्वी का परिक्रमण काल सटीक रूप में? — 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकंड
- 21 जून को दक्षिणी गोलार्ध में क्या होता है? — सबसे छोटा दिन
- 22 दिसंबर को उत्तरी गोलार्ध में क्या होता है? — सबसे छोटी रात
- पृथ्वी के धरातल पर कुल कितने कटिबंध हैं? — तीन (ऊष्ण, शीतोष्ण, शीत)
- आर्कटिक वृत्त का मान क्या है? — 66.5° उत्तर
- अंटार्कटिक वृत्त का मान क्या है? — 66.5° दक्षिण
- सबसे लंबी अक्षांश रेखा कौन सी है? — भूमध्य रेखा
- देशांतर रेखाओं की लंबाई कैसी होती है? — सभी बराबर होती हैं
- अक्षांश रेखाओं की लंबाई कैसी होती है? — ध्रुवों की ओर जाने पर घटती है
- प्रधान देशांतर रेखा कहाँ से गुजरती है? — लंदन के ग्रीनविच से
- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को कितनी बार मोड़ा गया है? — 8 बार
II. पृथ्वी की आंतरिक संरचना
- पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत जिस पर हम खेती करते हैं? — भूपर्पटी (Crust)
- ‘सियाल’ (SIAL) परत का नाम किन तत्वों से पड़ा? — सिलिका और एल्युमीनियम
- पृथ्वी की बीच वाली मोटी परत का नाम क्या है? — मेंटल (Mantle)
- ‘सीमा’ (SIMA) परत किन चीजों से बनी है? — सिलिका और मैग्नीशियम
- पृथ्वी के सबसे अंदरूनी हिस्से (Center) को क्या कहते हैं? — कोर या निफे (NIFE)
- ‘निफे’ का मतलब किन धातुओं से है? — निकल और लोहा (Ferrum)
- ज्वालामुखी के समय गरम लावा कहाँ से निकलता है? — एस्थेनोस्फीयर (ऊपरी मेंटल)
- क्रस्ट और मेंटल को अलग करने वाली लाइन? — मोह असंबद्धता
- मेंटल और कोर को अलग करने वाली लाइन? — गुटेनबर्ग असंबद्धता
- जमीन के नीचे जाने पर गर्मी क्यों बढ़ती है? — दबाव और रेडियोधर्मी पदार्थों के कारण
- हर 32 मीटर नीचे जाने पर कितना तापमान बढ़ता है? — 1 डिग्री सेल्सियस
- पृथ्वी का सबसे ज्यादा हिस्सा (करीब 83%) किस परत में है? — मेंटल में
- पृथ्वी के केंद्र का घनत्व कितना है? — 13 ग्राम प्रति घन सेमी
- महाद्वीप (Continent) किस परत के ऊपर तैर रहे हैं? — एस्थेनोस्फीयर के ऊपर
- पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र कहाँ बनता है? — बाहरी कोर (Outer Core) में
- क्रस्ट में सबसे ज्यादा पाई जाने वाली गैस/तत्व? — ऑक्सीजन (46%)
- क्रस्ट में दूसरी सबसे ज्यादा पाई जाने वाली चीज? — सिलिकॉन (28%)
- पूरी पृथ्वी में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला धातु? — लोहा (35%)
- जमीन की सबसे पतली परत कौन सी है? — क्रस्ट (सिर्फ 30-50 किमी)
- मेंटल की कुल मोटाई कितनी है? — 2900 किलोमीटर
- पृथ्वी के केंद्र तक की कुल गहराई कितनी है? — 6371 किलोमीटर
- ‘वाइट ऑफ द अर्थ’ किस परत को कहते हैं? — मेंटल को
- चट्टानों का अध्ययन भूगोल में क्या कहलाता है? — पेट्रोलॉजी
- ज्वालामुखी से निकलने वाले ठंडे पत्थर को क्या कहते हैं? — आग्नेय चट्टान (Igneous Rocks)
- किन चट्टानों में जीवाश्म (Fossils) पाए जाते हैं? — अवसादी चट्टानों में
- कोयला और तेल किन चट्टानों से मिलता है? — अवसादी (Sedimentary) चट्टानों से
- चूना पत्थर बदलकर क्या बन जाता है? — संगमरमर
- चिकनी मिट्टी (Shale) बदलकर क्या बनती है? — स्लेट
- ग्रेनाइट पत्थर का बदला हुआ रूप क्या है? — नीस (Gneiss)
- काली मिट्टी किस पत्थर के टूटने से बनती है? — बेसाल्ट
- दुनिया का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी? — कोटोपैक्सी
- भारत का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ है? — बैरन द्वीप (अंडमान)
- ‘रिंग ऑफ फायर’ किस महासागर में है? — प्रशांत महासागर में
- भूकंप की लहरों को नापने वाला यंत्र? — सीस्मोग्राफ
- भूकंप की ताकत किस स्केल पर नापी जाती है? — रिक्टर स्केल पर
- जमीन के अंदर जहाँ से भूकंप शुरू होता है? — भूकंप केंद्र (Focus)
- जमीन पर जहाँ सबसे पहले झटका महसूस होता है? — अधिकेंद्र (Epicenter)
- सुनामी किस भाषा का शब्द है? — जापानी
- सुनामी आने की मुख्य वजह क्या है? — समुद्र के नीचे भूकंप आना
- पृथ्वी का सुरक्षा वाल्व (Safety Valve) किसे कहते हैं? — ज्वालामुखी को
- ‘पेंजिया’ क्या था? — शुरुआत का एक ही विशाल महाद्वीप
- ‘पंथालसा’ किसे कहते थे? — शुरुआत का एक ही विशाल महासागर
- हिमालय पर्वत किस जगह पर बना है? — टेथिस सागर की जगह पर
- भारत किस पुरानी जमीन का हिस्सा है? — गोंडवानालैंड का
- महाद्वीपीय विस्थापन का सिद्धांत किसने दिया? — अल्फ्रेड वेगेनर ने
- सबसे विनाशकारी भूकंपीय लहरें कौन सी हैं? — एल-लहरें (L-Waves)
- कौन सी लहरें तरल (पानी) में नहीं चल सकतीं? — एस-लहरें (S-Waves)
- ‘भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ’ किस ज्वालामुखी को कहते हैं? — स्ट्राम्बोली
- पृथ्वी की ऊपरी परत किन प्लेटों से बनी है? — विवर्तनिकी प्लेट (Tectonic Plates)
- हिमालय कैसा पर्वत है? — वलित पर्वत (Fold Mountain)
- ग्रेनाइट किस प्रकार की चट्टान है? — आग्नेय
- बालू पत्थर बदलकर क्या बनता है? — क्वार्टजाइट
- ‘महो’ पैमाना क्या नापने के काम आता है? — खनिजों की कठोरता
- पृथ्वी के अंदर सबसे भारी धातु कहाँ है? — केंद्र (कोर) में
- मेंटल का घनत्व कितना होता है? — 3.5 से 5.5 के बीच
- लिथोस्फीयर (स्थलमंडल) में क्या-क्या शामिल है? — क्रस्ट और ऊपरी मेंटल
- ‘बेरीस्फीयर’ किसे कहते हैं? — कोर को
- पृथ्वी का औसत घनत्व कितना है? — 5.5 ग्राम प्रति घन सेमी
- क्रस्ट में एल्युमीनियम कितना पाया जाता है? — 8%
- क्रस्ट में लोहा कितना पाया जाता है? — 5%
- ग्रेनाइट का मुख्य खनिज क्या है? — क्वार्ट्ज और फेल्डस्पार
- कोयला किस प्रकार की चट्टान है? — जैविक अवसादी चट्टान
- सबसे कठोर चट्टान कौन सी मानी जाती है? — हीरा
- ज्वालामुखी से निकलने वाली गैसों में सबसे ज्यादा क्या होता है? — जलवाष्प (Water Vapor)
- जिस ज्वालामुखी में कभी विस्फोट नहीं हुआ? — शांत ज्वालामुखी
- भारत का नारकोंडम द्वीप कैसा ज्वालामुखी है? — प्रसुप्त (डोर्मेंट)
- दुनिया का सबसे ऊंचा मृत ज्वालामुखी? — एकांकागुआ
- ‘अग्नि वलय’ (Ring of Fire) में दुनिया के कितने ज्वालामुखी हैं? — करीब 68%
- सिस्मोलॉजी किसका अध्ययन है? — भूकंप का
- प्राथमिक लहरें (P-Waves) कैसी होती हैं? — ध्वनि तरंगों जैसी
- द्वितीयक लहरें (S-Waves) कैसी होती हैं? — प्रकाश तरंगों जैसी
- रिक्टर स्केल पर हर अगला नंबर कितनी ऊर्जा बताता है? — 10 गुना ज्यादा तीव्रता
- भूकंप की गहराई को क्या कहते हैं? — हाइपोसेंटर
- पेंजिया के टूटने से उत्तर में क्या बना? — अंगारालैंड
- पेंजिया के टूटने से दक्षिण में क्या बना? — गोंडवानालैंड
- ‘प्लेट विवर्तनिकी’ शब्द किसने दिया? — टूजो विल्सन ने
- बड़ी प्लेटों की संख्या कितनी है? — 7 प्रमुख प्लेटें
- हिमालय किस प्लेट के टकराने से बना? — इंडियन और यूरेशियन प्लेट
- दुनिया की सबसे लंबी पर्वतमाला समुद्र के अंदर? — मध्य अटलांटिक कटक
- ज्वालामुखी के मुँह को क्या कहते हैं? — क्रेटर (Crater)
- क्रेटर जब बहुत बड़ा हो जाता है तो क्या कहलाता है? — काल्डेरा
- गर्म पानी के फव्वारे जो जमीन से निकलते हैं? — गीजर (Geyser)
- धुआं निकलने वाले सुराख को क्या कहते हैं? — धुंआरे (Fumaroles)
- पृथ्वी का औसत चुंबकीय झुकाव कितना है? — 11.5 डिग्री
- क्रस्ट की मोटाई महासागरों के नीचे कितनी है? — 5 से 10 किमी
- क्रस्ट की मोटाई महाद्वीपों के नीचे कितनी है? — 30 से 50 किमी
- ‘निफे’ परत किस अवस्था में है? — तरल और ठोस का मिश्रण
- सियाल परत मुख्य रूप से कहाँ पाई जाती है? — महाद्वीपों के नीचे
- सीमा परत मुख्य रूप से कहाँ पाई जाती है? — समुद्र की तली में
- एडवर्ड स्वेस कहाँ के वैज्ञानिक थे? — ऑस्ट्रिया के
- पृथ्वी का कुल क्षेत्रफल कितना है? — 51 करोड़ वर्ग किमी
- पृथ्वी के कितने भाग पर पानी है? — 71% भाग पर
- पृथ्वी के कितने भाग पर जमीन है? — 29% भाग पर
- पृथ्वी की अनुमानित उम्र कितनी है? — 4.6 अरब साल
- ‘जीवाश्म’ किन चट्टानों में कभी नहीं मिलते? — आग्नेय चट्टानों में
- चूना पत्थर से संगमरमर बनना क्या कहलाता है? — कायांतरण
- भूपर्पटी (Crust) में सिलिकॉन का प्रतिशत? — 27.7%
- भूपर्पटी में एल्युमीनियम का प्रतिशत? — 8.1%
- भूकंप आने से पहले वायुमंडल में किस गैस की मात्रा बढ़ जाती है? — रेडॉन गैस की
- पृथ्वी के केंद्र में कौन सी धातु सबसे ज्यादा है? — लोहा (Iron)
📘 MCQ Practice – पृथ्वी की गतियाँ और संरचना
- पृथ्वी पर दिन और रात होने का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर: पृथ्वी की घूर्णन गति - पृथ्वी सूर्य से सबसे अधिक दूरी पर कब होती है?
उत्तर: 4 जुलाई (अपसौर) - पृथ्वी की सबसे मोटी परत कौन-सी है?
उत्तर: मेंटल - किस परत में पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है?
उत्तर: बाहरी कोर - पृथ्वी की घूर्णन गति भूमध्य रेखा पर कितनी है?
उत्तर: लगभग 0.46 किमी/सेकंड
📗 Previous Year Questions (PYQ)
- SSC CGL: पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कितने डिग्री का होता है?
✔ उत्तर: 23.5° - UPPCS: पृथ्वी की किस परत में लोहा और निकल पाया जाता है?
✔ उत्तर: कोर (NIFE) - Railway NTPC: पृथ्वी पर 24 टाइम ज़ोन क्यों बनाए गए हैं?
✔ उत्तर: पृथ्वी के 360° घूर्णन के कारण - UPSC Prelims: कोरियोलिस बल किस कारण उत्पन्न होता है?
✔ उत्तर: पृथ्वी के घूर्णन के कारण
📘 इन नोट्स को PDF में सेव करना चाहते हैं?
📄 Download PDF NotesPowered by @study2study | pdfnotes.in