दिल्ली सल्तनत की वास्तुकला (Architecture)
- भारत में ‘इंडो-इस्लामिक’ वास्तुकला शैली का जन्म किस काल में हुआ? — दिल्ली सल्तनत काल में
- भारत की पहली तुर्क मस्जिद कौन सी थी? — कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद (दिल्ली)
- कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था? — कुतुबुद्दीन ऐबक ने
- कुतुब मीनार की नींव किसने रखी थी? — कुतुबुद्दीन ऐबक ने
- कुतुब मीनार का निर्माण कार्य किसने पूर्ण करवाया था? — इल्तुतमिश ने
- अजमेर में स्थित ‘अढ़ाई दिन का झोंपड़ा’ मस्जिद का निर्माण किसने कराया? — कुतुबुद्दीन ऐबक ने
- भारत का पहला मकबरा (सुल्तानगढ़ी) किसने बनवाया था? — इल्तुतमिश ने (अपने पुत्र नासिरुद्दीन की याद में)
- ‘लाल महल’ (दिल्ली) का निर्माण किस सुल्तान ने करवाया था? — बलबन ने
- वह कौन सी इमारत है जिसमें पहली बार ‘शुद्ध मेहराब’ (True Arch) का प्रयोग हुआ? — बलबन का मकबरा
- अलाई दरवाजा का निर्माण किसने करवाया था? — अलाउद्दीन खिलजी ने
- अलाई दरवाजा को ‘इस्लामी स्थापत्य कला का रत्न’ किसने कहा? — मार्शल ने
- दिल्ली में ‘हजार खंभा महल’ और ‘सीरी का किला’ किसने बनवाया? — अलाउद्दीन खिलजी ने
- तुगलकाबाद शहर और किले का निर्माण किसने करवाया था? — गयासुद्दीन तुगलक ने
- ढलवा दीवारें (Slopping Walls) किस वंश की वास्तुकला की मुख्य विशेषता थी? — तुगलक वंश
- कोटला फिरोज शाह दुर्ग का निर्माण किसने करवाया? — फिरोज शाह तुगलक ने
- ‘लोदी गार्डन’ में स्थित मकबरे किस शैली के उत्कृष्ट उदाहरण हैं? — अष्टकोणीय मकबरे (Octagonal Tombs)
- मोठ की मस्जिद का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ? — सिकंदर लोदी (उसके वजीर मियाँ भुइयाँ द्वारा)
दिल्ली सल्तनत का साहित्य (Literature)
2. प्रमुख लेखक और पुस्तकें
- सल्तनत काल की आधिकारिक राजकीय भाषा क्या थी? — फारसी (Persian)
- ‘तारीख-ए-हिंद’ (किताब-उल-हिंद) के लेखक कौन हैं? — अल-बरुनी
- ‘शाहनामा’ की रचना किसने की थी? — फिरदौसी ने
- अमीर खुसरो का जन्म कहाँ हुआ था? — पटियाली (कासगंज, उत्तर प्रदेश)
- ‘तूती-ए-हिंद’ (भारत का तोता) किसे कहा जाता है? — अमीर खुसरो को
- अमीर खुसरो ने किन दो वाद्य यंत्रों का आविष्कार किया था? — सितार और तबला
- ‘खजाइन-उल-फुतूह’ और ‘तुगलकनामा’ के लेखक कौन हैं? — अमीर खुसरो
- ‘तबकात-ए-नासिरी’ की रचना किसने की थी? — मिनहाज-उस-सिराज ने
- ‘तारीख-ए-फिरोजशाही’ और ‘फतवा-ए-जहांदारी’ के लेखक कौन हैं? — जियाउद्दीन बरनी
- मोरक्को यात्री इब्न बतूता की पुस्तक का नाम क्या है? — रेहला (Rihla)
- ‘फतूह-उस-सलातीन’ की रचना किसने की? — इसामी ने
- ‘फतूहात-ए-फिरोजशाही’ किसकी आत्मकथा है? — फिरोज शाह तुगलक की
- संगीत ग्रंथ ‘लज्जत-ए-सिकंदरशाही’ की रचना किसके काल में हुई? — सिकंदर लोदी के काल में
स्थापत्य की मुख्य विशेषताएं
सजावट: इमारतों पर अरबी लिपि में कुरान की आयतें और ज्यामितीय फूल-पत्तियों (Arabesque) का चित्रण किया गया।
मेहराब और गुंबद: तुर्कों ने मेहराब और ऊंचे गुंबदों का प्रयोग शुरू किया।
गारे (Mortar) का प्रयोग: चूने और पत्थर के बारीक चूर्ण का प्रयोग जुड़ाई के लिए किया गया।