Skip to content
1. प्रमुख काव्य और नाटक (Poetry & Drama)
- ‘भारत का शेक्सपियर’ किसे कहा जाता है? — महाकवि कालिदास
- ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ के लेखक कौन हैं? — कालिदास
- ‘रघुवंशम्’ और ‘कुमारसंभवम्’ महाकाव्य की रचना किसने की? — कालिदास
- ‘मेघदूत’ और ‘ऋतुसंहार’ किसकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं? — कालिदास
- ‘मालविकाग्निमित्रम्’ नाटक के लेखक कौन हैं? — कालिदास
- ‘मृच्छकटिकम्’ (मिट्टी का खिलौना) के लेखक कौन हैं? — शूद्रक
- ‘मुद्राराक्षस’ नाटक की रचना किसने की थी? — विशाखदत्त
- ‘देवीचन्द्रगुप्तम’ के लेखक कौन हैं? — विशाखदत्त
- ‘स्वप्नवासवदत्ता’ के रचनाकार कौन हैं? — भास
- ‘किरातार्जुनीयम्’ महाकाव्य के लेखक कौन हैं? — भारवि
- ‘शिशुपाल वध’ की रचना किसने की थी? — माघ
- ‘नैषधीयचरित’ के लेखक कौन हैं? — श्रीहर्ष
2. इतिहास और राजनीति (History & Politics)
- ‘अर्थशास्त्र’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? — चाणक्य (कौटिल्य/विष्णुगुप्त)
- चाणक्य का ‘अर्थशास्त्र’ किस विषय पर आधारित है? — राजनीति और लोक प्रशासन
- कश्मीर के इतिहास पर आधारित ‘राजतरंगिणी’ के लेखक कौन हैं? — कल्हण
- ‘हर्षचरित’ और ‘कादंबरी’ के रचनाकार कौन हैं? — बाणभट्ट
- ‘विक्रमांकदेवचरित’ के लेखक कौन हैं? — विल्हण
- ‘नीतिसार’ (गुप्तकालीन राजनीति) के लेखक कौन हैं? — कामंदक
- ‘पृथ्वीराज रासो’ के लेखक कौन हैं? — चंदबरदाई
3. विज्ञान, गणित और चिकित्सा (Science & Medicine)
- ‘आर्यभट्टीय’ और ‘सूर्य सिद्धांत’ के लेखक कौन हैं? — आर्यभट्ट
- ‘वृहतसंहिता’ और ‘पंचसिद्धांतिका’ की रचना किसने की? — वराहमिहिर
- ‘ब्रह्मस्फुट सिद्धांत’ के लेखक कौन हैं जिन्हें भारत का न्यूटन कहा जाता है? — ब्रह्मगुप्त
- ‘चरक संहिता’ (आयुर्वेद का प्रसिद्ध ग्रंथ) किसने लिखा? — चरक
- ‘सुश्रुत संहिता’ (शल्य चिकित्सा/Surgery) के लेखक कौन हैं? — सुश्रुत
- ‘अष्टांग हृदय’ (चिकित्सा ग्रंथ) के रचनाकार कौन हैं? — वाग्भट्ट
4. व्याकरण और दर्शन (Grammar & Philosophy)
- संस्कृत व्याकरण की पहली पुस्तक ‘अष्टाध्यायी’ के लेखक कौन हैं? — पाणिनि
- ‘महाभाष्य’ के लेखक कौन हैं? — पतंजलि
- ‘निरुक्त’ (व्युत्पत्ति शास्त्र) की रचना किसने की? — यास्क
- ‘सांख्य सूत्र’ के प्रणेता कौन हैं? — कपिल मुनि
- ‘योग सूत्र’ के रचनाकार कौन हैं? — महर्षि पतंजलि
- ‘न्याय दर्शन’ के लेखक कौन हैं? — अक्षपाद गौतम
5. धार्मिक और अन्य महत्वपूर्ण ग्रंथ
- ‘पंचतंत्र’ (कहानियों का संग्रह) के लेखक कौन हैं? — विष्णु शर्मा
- ‘हितोपदेश’ के रचनाकार कौन हैं? — नारायण पंडित
- ‘कथासरित्सागर’ के लेखक कौन हैं? — सोमदेव
- ‘बृहतकथामंजरी’ की रचना किसने की? — क्षेमेंद्र
- ‘गीत गोविंद’ के रचयिता कौन हैं? — जयदेव
- ‘दसकुमारचरित’ और ‘काव्यादर्श’ के लेखक कौन हैं? — दण्डी
- ‘रत्नावली’, ‘प्रियदर्शिका’ और ‘नागानंद’ नाटकों के लेखक कौन हैं? — सम्राट हर्षवर्धन
- ‘मिलिंदपन्हो’ के लेखक कौन हैं? — नागसेन
- ‘बुद्धचरित’ (बौद्धों की रामायण) के लेखक कौन हैं? — अश्वघोष
तैयारी को और बेहतर बनाएं 🚀