सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलन: राजा राममोहन राय, आर्य समाज और प्रमुख संस्थाएं – 100 One-liners

I. राजा राममोहन राय और ब्रह्म समाज

  1. भारतीय पुनर्जागरण का जनक (Father of Indian Renaissance) किसे कहा जाता है? – राजा राममोहन राय
  2. ‘भारतीय राष्ट्रवाद का पैगंबर’ और ‘आधुनिक भारत का पिता’ किसे माना जाता है? – राजा राममोहन राय
  3. राजा राममोहन राय ने ‘आत्मीय सभा’ की स्थापना कब की थी? – 1815 ई.
  4. ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना कब और कहाँ हुई? – 20 अगस्त 1828, कलकत्ता
  5. राजा राममोहन राय को ‘राजा’ की उपाधि किसने दी थी? – मुगल सम्राट अकबर द्वितीय
  6. राममोहन राय ने किस प्रथा के विरुद्ध सफल आंदोलन चलाया? – सती प्रथा
  7. ‘मिरात-उल-अखबार’ (फारसी) और ‘संवाद कौमुदी’ (बंगाली) पत्र के संपादक कौन थे? – राजा राममोहन राय
  8. ‘प्रिसेप्ट्स ऑफ जीसस’ (Precepts of Jesus) पुस्तक किसने लिखी थी? – राजा राममोहन राय
  9. राजा राममोहन राय की मृत्यु कहाँ हुई थी? – ब्रिस्टल, इंग्लैंड (1833)
  10. राममोहन राय के बाद ब्रह्म समाज का नेतृत्व किसने संभाला? – देवेन्द्रनाथ टैगोर
  11. ‘तत्त्वबोधिनी सभा’ की स्थापना किसने की थी? – देवेन्द्रनाथ टैगोर (1839)
  12. ‘भारतीय ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसने की? – केशव चंद्र सेन (1866)
  13. ब्रह्म समाज का पहला विभाजन कब हुआ था? – 1866 ई.
  14. ‘साधारण ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसने की? – आनंद मोहन बोस और शिवनाथ शास्त्री (1878)

II. स्वामी दयानंद सरस्वती और आर्य समाज

  1. ‘आर्य समाज’ की स्थापना कब और कहाँ हुई? – 1875 ई., बॉम्बे
  2. आर्य समाज का मुख्यालय 1877 में कहाँ बनाया गया? – लाहौर
  3. स्वामी दयानंद सरस्वती के बचपन का नाम क्या था? – मूलशंकर
  4. “वेदों की ओर लौटो” (Back to Vedas) का नारा किसने दिया? – दयानंद सरस्वती
  5. ‘सत्यार्थ प्रकाश’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक की रचना किसने की? – दयानंद सरस्वती
  6. किसे ‘भारत का मार्टिन लूथर’ कहा जाता है? – स्वामी दयानंद सरस्वती
  7. ‘शुद्धि आंदोलन’ की शुरुआत किसने की थी? – आर्य समाज
  8. दयानंद सरस्वती ने किस भाषा को ‘संपर्क भाषा’ के रूप में बढ़ावा दिया? – हिंदी
  9. ‘स्वराज’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था? – स्वामी दयानंद सरस्वती
  10. दयानंद एंग्लो-वैदिक (DAV) स्कूलों की स्थापना किसने की? – लाला हंसराज (1886)
  11. ‘गुरुकुल कांगड़ी’ (हरिद्वार) की स्थापना किसने की थी? – स्वामी श्रद्धानंद (1902)

III. स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण मिशन

  1. स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम क्या था? – नरेंद्रनाथ दत्त
  2. विवेकानंद के गुरु कौन थे? – रामकृष्ण परमहंस
  3. शिकागो (अमेरिका) में आयोजित ‘विश्व धर्म सम्मेलन’ में विवेकानंद ने कब भाग लिया? – सितंबर 1893
  4. ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना कब और कहाँ हुई? – 1897 ई., बेलूर (बंगाल)
  5. विवेकानंद को ‘विवेकानंद’ नाम किसने दिया था? – खेतड़ी के महाराजा अजीत सिंह
  6. ‘प्रबुद्ध भारत’ (अंग्रेजी) और ‘उद्बोधन’ (बंगाली) पत्रिकाओं का प्रकाशन किसने किया? – स्वामी विवेकानंद
  7. “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” – यह कथन किसका है? – स्वामी विवेकानंद
  8. सुभाष चंद्र बोस ने किसे ‘आधुनिक राष्ट्रीय आंदोलन का आध्यात्मिक पिता’ कहा? – स्वामी विवेकानंद

IV. प्रार्थना समाज और ज्योतिबा फुले

  1. ‘प्रार्थना समाज’ की स्थापना कब और किसने की? – 1867 ई., आत्माराम पांडुरंग (केशव चंद्र सेन की प्रेरणा से)।
  2. प्रार्थना समाज को लोकप्रिय बनाने का श्रेय किसे जाता है? – महादेव गोविंद रानाडे
  3. ‘महाराष्ट्र का सुकरात’ किसे कहा जाता है? – एम. जी. रानाडे
  4. ‘पुणे सार्वजनिक सभा’ की स्थापना किसने की थी? – एम. जी. रानाडे (1870)
  5. ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना किसने की? – ज्योतिबा फुले (1873)
  6. ज्योतिबा फुले ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘गुलामगिरी’ किस भाषा में लिखी थी? – मराठी
  7. दलितों और महिलाओं की शिक्षा के लिए पुणे में स्कूल किसने खोला? – ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले

V. थियोसोफिकल सोसाइटी और एनी बेसेंट

  1. ‘थियोसोफिकल सोसाइटी’ की स्थापना 1875 में कहाँ हुई थी? – न्यूयॉर्क (अमेरिका)
  2. सोसाइटी के संस्थापक कौन थे? – मैडम एच.पी. ब्लावत्स्की और कर्नल एच.एस. ओल्काट
  3. भारत में सोसाइटी का मुख्यालय 1882 में कहाँ बनाया गया? – अड्यार (मद्रास)
  4. एनी बेसेंट भारत कब आयीं? – 1893 ई.
  5. ‘सेंट्रल हिंदू कॉलेज’ (वाराणसी) की स्थापना किसने की? – एनी बेसेंट (1898)
  6. सेंट्रल हिंदू कॉलेज आगे चलकर किस विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हुआ? – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)

VI. मुस्लिम सुधार आंदोलन

  1. ‘अलीगढ़ आंदोलन’ के प्रवर्तक कौन थे? – सर सैयद अहमद खान
  2. सर सैयद अहमद खान ने ‘मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज’ की स्थापना कब की? – 1875 ई.
  3. ‘तहजीब-उल-अखलाक’ पत्रिका का संपादन किसने किया? – सर सैयद अहमद खान
  4. ‘देओबंद आंदोलन’ (1866) के मुख्य नेता कौन थे? – मोहम्मद कासिम ननोतवी और रशीद अहमद गंगोही
  5. ‘अहमदिया आंदोलन’ की शुरुआत किसने की थी? – मिर्जा गुलाम अहमद (1889)
  6. किसे ‘मुस्लिम पुनर्जागरण का अग्रदूत’ माना जाता है? – अब्दुल लतीफ (मोहम्मडन लिटरेरी सोसाइटी)

VII. अन्य महत्वपूर्ण संस्थाएं और समाज सुधारक

  1. ‘भारत सेवक समाज’ (Servants of India Society) की स्थापना किसने की? – गोपाल कृष्ण गोखले (1905)
  2. ‘सोशल सर्विस लीग’ के संस्थापक कौन थे? – एन. एम. जोशी (1911)
  3. ‘देव समाज’ की स्थापना किसने की थी? – शिव नारायण अग्निहोत्री (1887)
  4. ‘धर्म सभा’ के संस्थापक कौन थे? – राधाकांत देव (ब्रह्म समाज के विरोध में)
  5. ‘लोकहितवादी’ के नाम से किसे जाना जाता है? – गोपाल हरि देशमुख
  6. ‘विल्सन कॉलेज’ (बॉम्बे) की स्थापना किसने की? – जॉन विल्सन
  7. दक्षिण भारत में ‘आत्म-सम्मान आंदोलन’ किसने चलाया? – ई. वी. रामास्वामी नायकर (पेरियार)
  8. ‘मंदिर प्रवेश आंदोलन’ और ‘वाइकोम सत्याग्रह’ का नेतृत्व किसने किया? – के. केलप्पन और टी.के. माधवन
  9. ‘सती प्रथा’ को गैर-कानूनी घोषित करने वाला अधिनियम कौन सा था? – नियम XVII (1829)
  10. ‘विधवा पुनर्विवाह अधिनियम’ (1856) किसके प्रयासों से सफल हुआ? – ईश्वर चंद्र विद्यासागर
  11. ‘शिशु वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध किस गवर्नर जनरल ने लगाया? – लॉर्ड वेलेजली
  12. ‘नेटिव मैरिज एक्ट’ (1872) किस संस्था के प्रयासों से पारित हुआ? – ब्रह्म समाज
  13. ‘एज ऑफ कंसेंट एक्ट’ (1891) किसके प्रयासों से आया? – बी. एम. मालाबारी
  14. ‘शारदा एक्ट’ (1929) के तहत लड़कों और लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु क्या थी? – 18 और 14 वर्ष
  15. ‘डिप्र्रेस्ड क्लास मिशन’ की स्थापना किसने की? – वी. आर. शिंदे (1906)
  16. ‘बहिष्कृत हितकारिणी सभा’ की स्थापना किसने की? – डॉ. बी. आर. अंबेडकर (1924)
  17. ‘हरिजन सेवक संघ’ की स्थापना किसने की थी? – महात्मा गांधी (1932)
  18. ‘सत्यार्थ प्रकाश’ का प्रकाशन किस शहर से हुआ था? – अजमेर
  19. ‘वेदांत कॉलेज’ (1825) की स्थापना किसने की थी? – राजा राममोहन राय
  20. राजा राममोहन राय ने ईसाई धर्म के किन सिद्धांतों की आलोचना की थी? – त्रित्ववाद (Trinity)
  21. दयानंद सरस्वती के गुरु कौन थे? – स्वामी विरजानंद (मथुरा)
  22. ‘पाखंड खंडिनी पताका’ किसने फहराई थी? – स्वामी दयानंद सरस्वती
  23. ‘अछूत’ शब्द के स्थान पर ‘हरिजन’ शब्द का प्रयोग किसने शुरू किया? – महात्मा गांधी
  24. ‘युवा बंगाल आंदोलन’ (Young Bengal Movement) के नेता कौन थे? – हेनरी विवियन डेरोजियो
  25. डेरोजियो को क्या कहा जाता है? – आधुनिक भारत का प्रथम राष्ट्रवादी कवि
  26. ‘रहनुमाई मजदायसन सभा’ का संबंध किस धर्म से था? – पारसी धर्म
  27. ‘रास्त गोफ्तार’ (सत्यवादी) पत्रिका के संपादक कौन थे? – दादाभाई नौरोजी
  28. ‘अकाली आंदोलन’ का मुख्य उद्देश्य क्या था? – गुरुद्वारों का भ्रष्टाचार मुक्त प्रबंध
  29. ‘शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी’ का गठन कब हुआ? – 1920 ई.
  30. ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने कितने स्कूलों की स्थापना की थी? – 35 बालिका विद्यालयों की
  31. ‘स्त्रियों की स्वतंत्रता’ के लिए ‘बामबोधिनी’ पत्रिका किसने निकाली? – केशव चंद्र सेन
  32. ‘विधवा विवाह संघ’ (Widow Marriage Association) की स्थापना किसने की? – विष्णु शास्त्री पंडित (1850)
  33. ‘शारदा सदन’ (विधवा आश्रम) की स्थापना किसने की? – पंडिता रमाबाई (1889)
  34. ‘इंडियन रिफॉर्म एसोसिएशन’ (1870) के संस्थापक कौन थे? – केशव चंद्र सेन
  35. ‘सेवासदन’ की स्थापना किसने की? – बहरामजी एम. मालाबारी (1885)
  36. ‘स्त्री-पुरुष तुलना’ पुस्तक किसने लिखी थी? – ताराबाई शिंदे (1882)
  37. ‘दयानंद एंग्लो-वैदिक’ कॉलेज का पहला प्रिंसिपल कौन था? – लाला हंसराज
  38. ‘सत्यप्रकाश’ (गुजराती) पत्रिका किसने निकाली? – करसनदास मुलजी
  39. महाराष्ट्र में सुधारों का जनक किसे कहा जाता है? – बालशास्त्री जांभेकर
  40. ‘दर्पण’ (मराठी साप्ताहिक) के संपादक कौन थे? – बालशास्त्री जांभेकर
  41. दक्षिण भारत का ब्रह्म समाज किसे कहा जाता है? – वेद समाज (के. श्रीधरलू नायडू)
  42. ‘सच्चा धर्म’ पुस्तक के लेखक कौन थे? – शिवनारायण अग्निहोत्री
  43. ‘रामकृष्ण मिशन’ का नारा क्या था? – मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है
  44. राजा राममोहन राय की समाधि कहाँ है? – ब्रिस्टल, इंग्लैंड
  45. ईश्वर चंद्र विद्यासागर किस कॉलेज के प्रधानाचार्य थे? – संस्कृत कॉलेज, कलकत्ता
  46. ब्रह्म समाज का मुख्य दर्शन क्या था? – एकेश्वरवाद (एक ही ईश्वर की पूजा)
  47. 19वीं सदी के सुधार आंदोलनों का मुख्य आधार क्या था? – तर्कवाद और मानवतावाद
  48. इन आंदोलनों ने किस महत्वपूर्ण भावना का विकास किया? – भारतीय राष्ट्रवाद और आत्म-सम्मान