दिल्ली सल्तनत वास्तुकला और साहित्य: महत्वपूर्ण One-liners | Delhi Sultanate Art & Literature Notes

दिल्ली सल्तनत की वास्तुकला (Architecture)

  1. भारत में ‘इंडो-इस्लामिक’ वास्तुकला शैली का जन्म किस काल में हुआ? — दिल्ली सल्तनत काल में
  2. भारत की पहली तुर्क मस्जिद कौन सी थी? — कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद (दिल्ली)
  3. कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था? — कुतुबुद्दीन ऐबक ने
  4. कुतुब मीनार की नींव किसने रखी थी? — कुतुबुद्दीन ऐबक ने
  5. कुतुब मीनार का निर्माण कार्य किसने पूर्ण करवाया था? — इल्तुतमिश ने
  6. अजमेर में स्थित ‘अढ़ाई दिन का झोंपड़ा’ मस्जिद का निर्माण किसने कराया? — कुतुबुद्दीन ऐबक ने
  7. भारत का पहला मकबरा (सुल्तानगढ़ी) किसने बनवाया था? — इल्तुतमिश ने (अपने पुत्र नासिरुद्दीन की याद में)
  8. ‘लाल महल’ (दिल्ली) का निर्माण किस सुल्तान ने करवाया था? — बलबन ने
  9. वह कौन सी इमारत है जिसमें पहली बार ‘शुद्ध मेहराब’ (True Arch) का प्रयोग हुआ? — बलबन का मकबरा
  10. अलाई दरवाजा का निर्माण किसने करवाया था? — अलाउद्दीन खिलजी ने
  11. अलाई दरवाजा को ‘इस्लामी स्थापत्य कला का रत्न’ किसने कहा? — मार्शल ने
  12. दिल्ली में ‘हजार खंभा महल’ और ‘सीरी का किला’ किसने बनवाया? — अलाउद्दीन खिलजी ने
  13. तुगलकाबाद शहर और किले का निर्माण किसने करवाया था? — गयासुद्दीन तुगलक ने
  14. ढलवा दीवारें (Slopping Walls) किस वंश की वास्तुकला की मुख्य विशेषता थी? — तुगलक वंश
  15. कोटला फिरोज शाह दुर्ग का निर्माण किसने करवाया? — फिरोज शाह तुगलक ने
  16. ‘लोदी गार्डन’ में स्थित मकबरे किस शैली के उत्कृष्ट उदाहरण हैं? — अष्टकोणीय मकबरे (Octagonal Tombs)
  17. मोठ की मस्जिद का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ? — सिकंदर लोदी (उसके वजीर मियाँ भुइयाँ द्वारा)

दिल्ली सल्तनत का साहित्य (Literature)

2. प्रमुख लेखक और पुस्तकें

  1. सल्तनत काल की आधिकारिक राजकीय भाषा क्या थी? — फारसी (Persian)
  2. ‘तारीख-ए-हिंद’ (किताब-उल-हिंद) के लेखक कौन हैं? — अल-बरुनी
  3. ‘शाहनामा’ की रचना किसने की थी? — फिरदौसी ने
  4. अमीर खुसरो का जन्म कहाँ हुआ था? — पटियाली (कासगंज, उत्तर प्रदेश)
  5. ‘तूती-ए-हिंद’ (भारत का तोता) किसे कहा जाता है? — अमीर खुसरो को
  6. अमीर खुसरो ने किन दो वाद्य यंत्रों का आविष्कार किया था? — सितार और तबला
  7. ‘खजाइन-उल-फुतूह’ और ‘तुगलकनामा’ के लेखक कौन हैं? — अमीर खुसरो
  8. ‘तबकात-ए-नासिरी’ की रचना किसने की थी? — मिनहाज-उस-सिराज ने
  9. ‘तारीख-ए-फिरोजशाही’ और ‘फतवा-ए-जहांदारी’ के लेखक कौन हैं? — जियाउद्दीन बरनी
  10. मोरक्को यात्री इब्न बतूता की पुस्तक का नाम क्या है? — रेहला (Rihla)
  11. ‘फतूह-उस-सलातीन’ की रचना किसने की? — इसामी ने
  12. ‘फतूहात-ए-फिरोजशाही’ किसकी आत्मकथा है? — फिरोज शाह तुगलक की
  13. संगीत ग्रंथ ‘लज्जत-ए-सिकंदरशाही’ की रचना किसके काल में हुई? — सिकंदर लोदी के काल में

स्थापत्य की मुख्य विशेषताएं

सजावट: इमारतों पर अरबी लिपि में कुरान की आयतें और ज्यामितीय फूल-पत्तियों (Arabesque) का चित्रण किया गया।

मेहराब और गुंबद: तुर्कों ने मेहराब और ऊंचे गुंबदों का प्रयोग शुरू किया।

गारे (Mortar) का प्रयोग: चूने और पत्थर के बारीक चूर्ण का प्रयोग जुड़ाई के लिए किया गया।

Vikas Singh

लेखक: विकास सिंह

विकास सिंह 15+ वर्षों के शिक्षण अनुभव वाले General Studies (GS) शिक्षक हैं। उन्होंने GS Faculty के रूप में कार्य किया है तथा दो बार UPSC Mains परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं। वे भारतीय राजव्यवस्था, इतिहास, भूगोल और सामान्य विज्ञान के विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वे वाराणसी में अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और अपने YouTube चैनल Study2Study के माध्यम से शिक्षा जगत में योगदान दे रहे हैं।