संगम काल (चोल, चेर और पांड्य): महत्वपूर्ण One-liners | Sangam Age Notes in Hindi

1. संगम युग का परिचय

  1. ‘संगम’ शब्द का संस्कृत अर्थ क्या है? — सभा या गोष्ठी (कवियों और विद्वानों का मिलन)
  2. संगम काल का समय मुख्य रूप से कब से कब तक माना जाता है? — 100 ईस्वी से 300 ईस्वी के बीच
  3. संगम साहित्यों की रचना किस भाषा में की गई है? — तमिल भाषा में
  4. तमिल किंवदंतियों के अनुसार कुल कितने संगम (परिषद्) आयोजित हुए थे? — तीन संगम
  5. तीनों संगमों को किस राजवंश ने संरक्षण प्रदान किया था? — पांड्य राजाओं ने
  6. प्रथम संगम कहाँ आयोजित हुआ था? — मदुरा (समुद्र में विलीन हो चुका है)
  7. द्वितीय संगम कहाँ आयोजित किया गया था? — कपाटपुरम् (अलेवई)
  8. तृतीय संगम का आयोजन कहाँ हुआ था? — मदुरै (उत्तरी मदुरै)
  9. द्वितीय संगम का एकमात्र बचा हुआ ग्रंथ कौन सा है? — तोलकाप्पियम् (तमिल व्याकरण)

2. चेर राजवंश (Chera Dynasty)

  1. संगम काल के राजवंशों में सबसे प्राचीन कौन सा माना जाता है? — चेर वंश
  2. चेर वंश का प्रतीक चिन्ह क्या था? — धनुष (Bow)
  3. चेर वंश का सबसे प्रतापी शासक कौन था? — शेंग गुट्टुवन (इसे ‘लाल चेर’ भी कहा जाता था)
  4. ‘कन्नगी (पत्नी) पूजा’ या ‘पत्तिनी संप्रदाय’ की शुरुआत किसने की थी? — शेंग गुट्टुवन ने
  5. चेर राज्य मुख्य रूप से किस आधुनिक राज्य में फैला था? — केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्से

3. चोल राजवंश (Chola Dynasty)

  1. चोल वंश का प्रतीक चिन्ह क्या था? — बाघ (Tiger)
  2. संगम कालीन चोलों की पहली राजधानी कौन सी थी? — उरैयूर (कपास के व्यापार के लिए प्रसिद्ध)
  3. चोलों का सबसे महान शासक कौन था? — करिकाल
  4. कावेरी नदी पर 160 किमी लंबा बांध किस चोल राजा ने बनवाया था? — करिकाल ने
  5. ‘पुहार’ (कावेरीपट्टनम) बंदरगाह का निर्माण किसने करवाया था? — करिकाल ने

4. पांड्य राजवंश (Pandya Dynasty)

  1. पांड्य वंश का प्रतीक चिन्ह क्या था? — मछली (Fish)
  2. पांड्य राजवंश की राजधानी कहाँ थी? — मदुरै
  3. किस विदेशी यात्री ने पांड्य राज्य का उल्लेख ‘मोतियों’ के लिए प्रसिद्ध बताया था? — मेगास्थनीज ने
  4. पांड्य वंश का सबसे शक्तिशाली राजा कौन था? — नेडुंजेलियन
  5. वह कौन सा राज्य था जो ‘मातृसत्तात्मक’ प्रभाव के लिए जाना जाता था? — पांड्य राज्य

5. संगम साहित्य और समाज

  1. ‘इलांगो अडिगल’ ने किस प्रसिद्ध तमिल महाकाव्य की रचना की? — शिल्पादिकारम (नूपुर की कहानी)
  2. ‘मणिमेखलै’ महाकाव्य के लेखक कौन हैं? — सीतलै सत्तनार
  3. तमिलों के सबसे लोकप्रिय देवता कौन थे? — मुरुगन (जिन्हें कार्तिकेय भी कहा जाता है)
  4. संगम काल में युद्ध में वीरगति पाने वाले सैनिकों की याद में पत्थर गाड़ने की प्रथा क्या कहलाती थी? — वीरकल या नाडुुकुल
  5. संगम काल में ‘वेल्लार’ किसे कहा जाता था? — धनी किसानों को
  6. संगम युग का मुख्य खाद्यान्न (अनाज) क्या था? — चावल